रिया-महेश भट्ट की चौंकाने वाली व्हाट्सऐप चैट आई सामने, सुशांत का घर छोड़ने के बाद कही ये बात
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर महेश भट्ट को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच की एक व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो कि, सुशांत राजपूत के 8 जून को घर छोड़ने के बाद महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के बीच हुई थी। चैट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती सुशांत से खुद ब्रेकअप करने वाली थीं। इसके बारे में रिया ने महेश भट्ट को बताया था।
Recommended Video

रिया चक्रवर्ती सुशांत से खुद ब्रेकअप करने वाली थीं
व्हाट्सऐप चैट में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट से कह रहीं हैं कि- ' सर आएशा बहुत भारी मन और एक राहत के साथ आगे बढ़ गईं हैं। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप तब भी और अब भी मेरे लिए फरिश्ते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार का नाम आएशा था। वहीं रिया के इस मैसेज पर जो रिएक्शन महेश भट्ट की तरफ से दिया, वह हैरान करने वाला है।

महेश भट्ट ने दिया चौंकाने वाला बयान
महेश भट्ट ने रिया को रिप्लाई करते हुए लिखा कि, अब पीछे मुड़कर मत देखना, इसे अब मुमकिन बनाओ जो जरूरी है। तुम्हारे पिता को मेरा प्यार देना। वो अब खुश होंगे। रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट के मैसेज का रिप्लाई करते हुए एक फोन कॉल का भी जिक्र किया। रिया लिखती हैं- 'सर मुझे थोड़ी हिम्मत मिली। आपने उस दिन फोन कॉल में जो मेरे पिताजी के बारे में कहा उसने मुझे मजबूत बनने में हिम्मत दी। उन्होंने आपको प्यार भेजा है और धन्यवाद भी मेरे लिए हमेशा खास बने रहने के लिए।

भट्ट ने मैसेज किया कि बहादुर होने के लिए धन्यवाद
रिया आगे लिखती हैं- 'वह आपकी भवनाओं को समझते हैं। प्यार और हमेशा इतना स्पेशल होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' महेश भट्ट ने आगे कहा, "तुम मेरे बच्चे हो। मुझे हल्का महसूस हो रहा है। जिसके बाद भट्ट ने मैसेज किया कि बहादुर होने के लिए धन्यवाद। फिर रिया चक्रवर्ती ने मैसेज में लिखा- 'कोई शब्द नहीं, बस आपके लिए दिल से प्यार। रिया आगे लिखती हैं- 'किस्मत का शुक्रिया कि मैं आपसे मिलीं। आप सही थे हमारे रास्ते आज के दिन के लिए एक हुए। आपके कहे हर एक शब्द मेरे अंदर गूंजते हैं। मैं आपके निस्वार्थ प्यार का गहरा प्रभाव महसूस कर सकती हूं।

रिया ने महेश भट्ट को बताया अपना भगवान
बातचीत में आगे, रिया ने भट्ट को लिखा, आपने फिर से मेरे पंखों को काट दिया है, एक जीवन में दो बार आप मेरे लिए लगभग भगवान जैसे हैं। इसके बाद रिया ने एक इंद्रधनुष और स्टार भेज अपनी भावनाएं व्यक्त की। गौरतलब है कि सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गईं हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई मुंबई पहुंची है। सुशांत 14 जून को अपने घर में मृत मिले थे। उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगातार आत्महत्या की था। अभी तक मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। अब सीबीआई मामले की जांच शुरू करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications