रिया चक्रवर्ती हुईं रिहा तो हुमा कुरैशी बोलीं- शर्म करो, एक लड़की की जिंदगी खराब कर दी,अब माफी मांगो

Rhea Chakraborty हुईं रिहा तो हुमा कुरैशी बोलीं- शर्म करो, एक लड़की की जिंदगी खराब कर दी, अब माफी मांगो

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर गिरफ़्तार हुईं एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को बुधवार ठीक एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 सितम्बर को रिया को गिरफ़्तार किया था। सुशांत की मौत के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती की जिंदगी ही पलट गईं क्योंकि उन पर एक्‍टर के करोड़ो रुपये हड़पने, ड्रग डीलिंग करने समेत अन्‍य कई आरोप लगे।

rhea

रिया को जमानत मिलने की ख़बर बाहर आते ही सोशल मीडिया पर जमकर लोग रिएक्‍शन दे रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें बड़ा तबका बॉलीवुड से जुड़ा हुआ जो रिया को जमानत मिलने पर खुश है और हर उस शख्स पर अपना गुस्‍सा निकाल रहे हैं जिसने रिया को बदनाम करने की कोशिश की थी। रिया चक्रवर्ती की जमानत पर कई सेलिब्रेटी ने खुशी जाहिर की साथ ही उन्‍होंने दुख व्‍यक्‍त किया कि बेवजह रिया को एक महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty के जेल में कैसे बीते 28 दिन, SatishMan shinde ने किया खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की और परिवार

    शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की और परिवार

    एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने भी रिया पर आरोप लगाने वालों के प्रति अपना जमकर गुस्‍सा निकाला है। उन्‍होंने कहा कि जिसने भी रिया पर झूठे आरोप लगाए अब वह सब रिया से माफी मांगे। हुमा केरेशी के अनुसार जिन भी लोगों ने सुशांत केस में मर्डर थ्योरी को तूल दिया और प्रपोगेंडा फैलाया उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हुमा कुरैशी ने जो ट्वीट लिखा वो वायरल हो गया है। हुमा कुरेशी ने ट्वीटर पर लिखा सभी को रिया से माफी मांगनी चाहिए और इस बात की जांच होनी चाहिए वे कौन लोग थे जिन्होंने मर्डर की थ्योरी फैलाई थी। शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की और परिवार की जिंदगी सिर्फ अपने एजेंडा पूरा करने के लिए खराब कर दी।

    ज़िंदगी नर्क बनाने के लिए क्या माफ़ी मांगेंगे एंकर्स?

    ज़िंदगी नर्क बनाने के लिए क्या माफ़ी मांगेंगे एंकर्स?

    वहीं दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स हुमा कुरैशी को इस ट्वीट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में बड़ी संख्‍या में लोग ऐसे हैं जो रिया चक्रवर्ती को ना सिर्फ निर्दोष मान रहा है बल्कि उसे एक प्रताडि़त बता रहें हैं। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिया के प्रति लोग अपनी सहानभूति प्रकट कर रहे हैं। एक्‍टर फ़रहान अख़्तर ने ट्वीट कर रिया के रिहा होने पर खुशी जताई है और सवाल उठाया कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार की ज़िंदगी नर्क बनाने के लिए क्या माफ़ी मांगेंगे एंकर्स? मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन, अब वो गोलपोस्ट बदल लेंगे, जिसके लिए कुख्यात हैं।

    तापसी बोलीं- ज़िंदगी सही नहीं करती, मगर अभी ख़त्म नहीं हुई

    तापसी बोलीं- ज़िंदगी सही नहीं करती, मगर अभी ख़त्म नहीं हुई

    शुरुआत से रिया चक्रवर्ती की पैरवी कर रही तापसी पन्नू ने भी ट्वीट किया है। तापसी ने लिखा उम्मीद है कि जेल में उसने जो वक़्त बिताया है, उससे कई लोगों के अहंकार को तसल्ली मिली होगी, जिन्होंने सुशांत को न्याय दिलाने के नाम पर अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक एजेंडा साध लिये। दुआ कर रही हूं कि आगे की ज़िंदगी के लिए उसके दिल में कड़वाहट ना रहे। ज़िंदगी सही नहीं करती, मगर अभी ख़त्म नहीं हुई।

    जानिए किस आधार पर रिया को मिली कोर्ट से बेल

    जानिए किस आधार पर रिया को मिली कोर्ट से बेल

    बता दें कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती किसी ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा नहीं थीं और उन्‍होंने जो ड्रग खरीदने के लिए पेमेंट किया उसमें ड्रग की क्या मात्रा थी ये भी मेंशन नहीं था। बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 1 लाख रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत दी है। रिहा होने के 10 दिनों बाद रिया को पुलिस स्टेशन में हाज़िरी देनी होगी। अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और न्यायालय की अनुमति के बिना वो विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी। मुंबई से बाहर जाने के लिए भी उन्हें जांच अधिकारी से इजाज़त लेनी होगी।वहीं रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका ख़ारिज हो गयी है। रिया के साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और स्टाफ दीपेश सावंत को भी उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+