सुशांत की बहन के ख‍िलाफ रिया चक्रवर्ती ने दर्ज कराई शिकायत, धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका के साथ आरएमएल, दिल्ली के डॉक्टर तुण कुमार का नाम भी शिकायत में है। रिया की ओर से मुंबई पुलिस को की गई यह शिकायत सुशांत सिंह राजपूत के फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन से जुड़ी है। आरोप है कि प्रियंका, तुण कुमार ने सुशांत का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनाया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case : Riya Chakraborty ने सुशांत की बहन पर दर्ज कराया FIR | NCB | वनइंडिया हिंदी
    8 जून को भेजा था प्रिस्क्रिप्शन

    8 जून को भेजा था प्रिस्क्रिप्शन

    राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार, प्रियंका के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत केस दर्ज कराया है। 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने आरएमएल के डॉक्टर तरुण कुमार का बनाया फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। शिकायत में कहा गया है कि डॉक्टर कुमार ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं जो कानून का उल्लंघन है।प्रिस्क्रिप्शन दिल्ली की ओपीडी का है जबकि सुशांत उस दिन मुंबई में थे।

    डॉक्टर पर भी दर्ज हो मुकदमा

    डॉक्टर पर भी दर्ज हो मुकदमा

    रिया की ओर दर्ज शिकायत में कहा गया है कि प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं और उन्होंने डिप्रेशन की दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनाकर दिया। रिया ने पुलिस से सुशांत की बहन प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा है कि सुशांत की बहन प्रियंका ने दिल्ली से मैसेज पर प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। जिसके लिए डॉक्टर ने सुशांत को नहीं देखा था।

    सुशांत के परिवार ने रिया पर लगाए हैं आरोप

    सुशांत के परिवार ने रिया पर लगाए हैं आरोप

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। अभी तक की जांच के मुताबिक उन्होंने आत्महत्या की थी। उनकी मौत के करीब एक महीने बाद परिवार की ओर से एक्टर की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए और एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद इस मामले में पहले ईडी फिर सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रही है। वहीं रिया की ओर से भी कई तरह के आरोप सुशांत के परिवार पर लगाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+