भाई के साथ वर्कआउट के बाद नजर आईं रिया चक्रवर्ती, जानिए क्यों खास है ये जिम

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर तमाम आरोप लगे और उन्हें अलग-अलग जांच का भी सामना करना पड़ा। सुशांत की मौत के बाद कई महीनों तक मीडिया की सुर्खियों में बनी रही फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से मीडिया से बिल्कुल दूर थीं। लेकिन फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही रिया ने अपने जीवन की नई पारी शुरू की है। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को लंबे समय के बाद एक साथ सोमवार को मुंबई के जिम में देखा गया।

rhea

मीडियो को किया नजरअंदाज

रिया साधारण गुलाबी टी शर्ट और जिम पैंट में जिम जाती नजर आईं। सुशांत की मौत के बाद रिया और शौविक के लिए बीता साल काफी मुश्किलभरा रहा,लेकिन अब रिया धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौटती दिख रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिया उसी जिम में वर्कआउट करने के लिए गईं जहां वो सुशांत के साथ जाया करती थीं, दोनों को अक्सर इस जिम बाहर एक साथ देखा जाता था। वही शौविक की बात करें तो उनहोंने साधारण काली टी शर्ट और ग्रे रंग के जिम शॉर्ट्स पहन रखे थे।

सुर्खियों में रहीं

बता दें कि पिछले वर्ष रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री थी, उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि तकरीबन एक महीने बाद रिया को जमानत मिल गई थी और वो जेल से बाहर आ गई थीं। रिया और उनके भाई शौविक को ड्रग्स मामले में तकरीबन एक महीने तक बायकुला जेल में रहना पड़ा था, लेकिन अब दोनों धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सुशांत की मौत के बाद घिरी विवादों में

रिया चक्रवर्ती को सशर्त जमानत दी गई है। उन्हें इस शर्त पर जमानत दी गई है कि वह हर महीने के पहले सोमवार को जांच एजेंसियों को रिपोर्ट करेंगी और अगले छह महीने तक वह ऐसा करती रहेंगी। 4 जनवरी को रिया पहली बार इस साल दिखीं थीं, उस वक्त वह अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक के साथ दिखी थीं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे, इस मामले सीबीआई जांच कर रही है।

यहां देखे रिया जिम से निकलते हुए वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+