हैदराबाद एयरपोर्ट पर गोल्ड पेस्ट के साथ एक यात्री गिरफ्तार, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
हैदराबाद। राजस्व खुफिया निदेशालय ने हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से 1 किलो 850 ग्राम गोल्ड पेस्ट (सोने को पिघला कर उसे पेस्ट में बदलना) बरामद किया है। बरामदगी शनिवार को हुई है। इस पेस्ट से कुल 1120.780 ग्राम सोना निकलेगा जिसकी कीमत करीब 35 लाख बतायी जा रही है। राजस्व विभाग की तरफ से यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications