राजगोपाल पर रेवंत का तंज गलत, माफी मांगनी चाहिए: कांग्रेस सांसद

हैदराबाद: हाल ही में मुनुगोडे विधायक राजगोपाल रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद तेलंगाना पीसीसी चीफ ने उन पर जमकर हमला बोला। अब विधायक रेड्डी के भाई और सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ ने राजगोपाल पर अपमानजनक टिप्पणी की, ऐसे में उनको माफी मांगनी चाहिए।

Telangana

वेंकट रेड्डी ने कहा कि मीडिया से बात करते हुए रेवंत ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मीकू और मूरी जैसे शब्द बोले, जो दोनों भाइयों को संदर्भित करते हैं। ऐसे में उनको माफी मांगनी चाहिए। सांसद ने कहा कि अगर उनको दिक्कत थी तो वो उनके भाई को कहते, लेकिन उन्होंने मुझे भी इस मामले में घसीटा।

उन्होंने कहा कि अगर टीपीसीसी प्रमुख उनके खिलाफ एक और शब्द बोलते हैं तो वह चुप नहीं रहेंगे। वेंकट रेड्डी ने कहा कि ब्रांड की छवि को मापने के लिए, किसी को ये देखना चाहिए कि मलकाजगिरी और भोंगिर में कितने नगरसेवक चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+