अपने ऊपर हमले के बाद रिटायर्ड नेवी अधिकारी ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जिस तरह से नेवी के सेवानिवृत्तृ अधिकारी की शिवसैनिकों ने सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून शेयर किया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की उद्धव सरकार विरोधियों के निशाने पर है। अपने ऊपर हुए हमले के बाद सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी मदन शर्मा ने उद्धव ठाकरे सरकार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि उद्धव जी मैं आपसे अपील करता हूं कि अगर सरकार नहीं चला सकते हैं तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। लोगों को सरकार चुनने का मौका दीजिए जोकि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रख सके।

navy officer

Recommended Video

    Ramdas Athawale ने की Maharashtra में राष्ट्रपति शासन की मांग, पूर्व नेवी अफसर मारपीट मामला|वनइंडिया

    वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामतास आठवले ने भी इस पूरी घटना के बाद उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला है। आठवले ने कहा कि मदन शर्मा जी पर इतना हमला हुआ, हत्या के प्रयास का केस लगना चाहिए था लेकिन सरकार इनकी है इसलिए पुलिस पर दबाव लाकर मुकदमा लगाया। नौसेना के अधिकारी पर इस तरह हमला करना अच्छी बात नहीं है, उन्हें पुलिस में जाना चाहिए था। लेकिन इस तरह गुंडागर्दी करना शिवसेना की आदत है। बता दें कि भाजपा और पूर्व नेवी अधिकारी की बेटी ने शनिवार को अतिरिक्‍त कमिशनर के आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नेवी ऑफिसर पर हमला करने वाले शिवसैनिकों को सख्त सजा की मांग की।

    महाराष्‍ट्र भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि शिवसैनिकों की ये हरकत पार्टी के विनाश का कारण बनेगी।उन्‍होंने कहा कि शिवसैनिकों ने पूर्व नेवी अधिकारी को मारने का दुस्‍सहास किया है उन्‍हें कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। भाजपा नेता रामकदम ने कहा कि शिवसेना के मन में कौन सा ऐसा डर है और कौन सा ऐसा भय है और कौन सी उनकी बौखलाहट है कि उनका हर कदम एक नई गलती को जन्‍म दे रहा है। राम कदम ने कहा उनकी हर एक नई गलती उनके विनाश के लिए कारण बन रही है। अभी भी शिवसेना के लिए वक्‍त है कि अपने आप को शिवनेता संभाल ले। इस प्रकार का दुस्‍साहस न करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+