प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिखेंगे पूर्व सैनिक, कल से करेंगे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से लोकसभा चुनाव के दौरान देश के सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन का आश्वासन दिया था उसपर से लोगों का भरोसा अब टूटने लगा है।

पूर्व सैनिक अब वन रैंक वन पेंशन के लिए अपना खून तक बहाने के लिए मजबूर हैं। तकरीबन एक साल से अधिक इस सरकार को हो गये हैं लेकिन आजतक इस योजना का ऐलान नहीं हो सका है।
सरकार की बेरुखी के चलते पूर्व सैनिकों ने अब अपने खून से लिखा ज्ञापन सरकार को देने का फैसला लिया है। यही नहीं आज पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व सैनिक मोदी सरकरा की बेरुखी और वन रैंक वन पेंशन योजना की घोषणा में हो रहे विलंब से बेहद नाराज हैं जिसके चलते वो धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सैनिको का कहना है कि वह 15 जून से राष्ट्रव्यापी हड़ताल जा रहे हैं।
इस हड़ताल में रिटायर्ड अधिकारी, जूनियर कमिश्नड ऑफिसर और सैनिक शामिल होंगे। इन सभी अधिकारियों समेत 40 अन्य संस्थाएं मिलकर खून से लिखा ज्ञापन मोदी सरकार को देंगे।












Click it and Unblock the Notifications