Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BMC की हरकत पर भड़कीं कंगना, कहा- 'याद रख बाबर ये मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम'

मुंबई।बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही जुबानी जंग ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया, आज बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ दिया है, बीएमएसी का कहना है कि कंगना ने अपने ऑफिस में अवैध निर्माण करवाया था, इस बारे में बीएमसी के सीनियर अधिकारी ने मीडिया से कहा कि हमने कंगना को 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो हमें एक्शन लेना पड़ा, जहां बीएमएसी ने कंगना और उनके दफ्तर के बारे में ये बयान दिया है, वहीं दूसरी ओर बीएमएसी की इस हरकत पर कंगना का गुस्सा फूट पड़ा है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut का Bandra दफ्तर BMC ने तोड़ा, कार्रवाई पर आगबबूला हुईं कंगना | वनइंडिया हिंदी
    'याद रख बाबर ये मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम'

    'याद रख बाबर ये मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम'

    अभिनेत्री ने Tweet किया है कि वो हार नहीं मानने वाली हैं, कोई चाहे कुछ भी कर ले, इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपने ऑफिस की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि 'मणिकर्णिका फिल्म्ज' में पहली फिल्म 'अयोध्या' की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम।'

     'बॉलीवुड अब देखे, फासीवाद कैसा दिखता है'

    'बॉलीवुड अब देखे, फासीवाद कैसा दिखता है'

    इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके घर में कुछ भी अवैध निर्माण नहीं हुआ है। उन्‍होंने एक ट्वीट में कहा, 'सरकार ने 30 सितंबर तक डिमॉलिशन की कार्रवाई पर प्रतिबंध लगा रखा है। बॉलीवुड अब देखे, फासीवाद कैसा दिखता है।'

    कंगना को गृह मंत्रालय की तरफ से 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा

    कंगना को गृह मंत्रालय की तरफ से 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा

    बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में स्थित अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से उपजे विवाद के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की तरफ से 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

    'इसलिए मेरी मुंबई पीओके हो गई है'

    'इसलिए मेरी मुंबई पीओके हो गई है'

    चंडीगढ़ में स्थित मोहाली एयरपोर्ट पर कमांडो से घिरीं कंगना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कंगना रनौत के चारों तरफ 11 कमांडो ने एक सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी हैं, कंगना 2.30 तक मुंबई पहुंचेंगी। कंगना रनौत के दफ्तर की पहली मंजिल पर 'अवैध निर्माण' को जेसीबी से तोड़ा है, कंगना ने कहा कि 'इसलिए मेरी मुंबई पीओके हो गई है।'

     याद रख बाबर ये मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+