Republic Day: उत्तर प्रदेश की झांकी की कमाल संभाली 'रामलला' ने, पीछे ब्रह्मोस और रैपिड रेल भी दिखे

Republic Day 2024: नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की थीम पर तैयार की गई उत्तर प्रदेश की झांकी ने हिस्सा लिया है। उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

उत्तर प्रदेश की ये झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के राम मंदिर पर केंद्रित थी। झांकी के आगे-आगे भगवान राम की मूर्ति बनाई गई है। उसके पीछे प्रयागराज के कुंभ मेले की झलक दिखाई गई है।

Uttar Pradesh tableau

झांकी में रैपिड रेल को भी दिखाया गया है। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल को भी रखा गया है। झांकी के चारों ओर की झालर दीपोत्सव को भी दिखाया गया है। झांकी के दोनों ओर महिलाएं 'रामलला' के स्वागत में नृत्य करते दिख रही हैं।

Recommended Video

    Republic Day: उत्तर प्रदेश की झांकी की कमाल संभाली 'रामलला' ने, पीछे ब्रह्मोस और रैपिड रेल भी दिखे

    झांकी की थीम 'अयोध्या: विकसित भारत-समृद्ध विरासत' पर आधारित है। झांकी का अगला भाग रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह का प्रतीक है, जो उनके बचपन के स्वरूप को प्रदर्शित करता है। झांकी में ये भगवान रामलला की कलात्मक बाल रूप की मूर्ति थी।

    भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा या अभिषेक समारोह 22 जनवरी को सभी संप्रदायों से संबंधित लगभग 8,000 वीवीआईपीएस गेस्ट के बीच हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान की अध्यक्षता की थी।

    समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से अधिकारियों ने कहा है कि, झांकी में अयोध्या को एक ऐसे शहर के रूप में दर्शाया गया है जो "समृद्ध विरासत" के साथ "विकसित भारत" का भी प्रतीक है।

    75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर दी गई आधिकारिक पुस्तिका के मुताबिक, "झांकी के चारों ओर का झालर 'दीपोत्सव' को दर्शाता है। जो भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया रौशनी का त्योहार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+