Republic Day पर इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने जमे हुए पानी पर लद्दाख में तिरंगे के साथ किया मार्च, देखें Video
Republic Day: इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर लद्दाख में तिरंगे के साथ किया मार्च, देखें शानदार वीडियो
Republic Day 2021: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भारत में संविधान की स्थापना दिवस के रूप में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत में 26 जनवरी 1950 को ही देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन का जश्न पूरे देश में मनाया जाता है। इसी क्रम में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख के हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर आउटपोस्ट में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। जिसकी वीडियो और तस्वीरें भी ITBP द्वारा जारी की गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने गणतंत्र दिवस पर लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ मार्च किया। ITBP के जवानों ने ये मार्च लद्दाख में जमे हुए पानी पर किया।
Recommended Video

वहीं ITBP ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो को शेयर कर ITBP ने बताया है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज के साथ गणतंत्र दिवस को 17,000 फीट पर मनाया जाता है। जहां तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत माता की जय! वन्दे मातरम...।












Click it and Unblock the Notifications