Republic Day 2025: किन रास्तों से गुजरेगी गणतंत्र दिवस परेड, क्या होगी टाइमिंग? जानिए जरूरी बातें
Republic Day 2025: भारतवासियों के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। जी हां..26 जनवरी 1950 को भारत का खुद का संविधान लागू हुआ था और तब से हर साल 26 जनवरी के दिन देश गणतंत्र दिवस मनाता है। 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां निकलती हैं। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हैं। इस दिन विदेश से कोई न कोई खास मेहमान भी आता है और इस दिन का साक्षी बनता है। तो वहीं, 26 जनवरी के दिन पूरी दिल्ली में और कर्तव्य पथ के आसपास सुरक्षा बेहद ही चाक-चौंबद रहती है। चलिए आपको बताते है परेड के रूट, समय और किन-किन जगहों से परेड गुजरेगी जैसी जरूरी बातें।

क्या होगा गणतंत्र दिवस परेड का रूट?
गणतंत्र दिवस की परेड सुबह करीब 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्त्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस दौरान कई भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी। जहां पहले 300 आर्टिस्ट्स के साथ इस परेड की शुरुआत की जाएगी। इतना ही नहीं, करीब 5 हजार कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
परेड की मुख्य विशेषताएं और थीम
गणतंत्र दिवस की परेड में 18 मार्चिंग टुकड़ियां, 15 सैन्य और सांस्कृतिक बैंड और भारत की संस्कृति, विकास और विरासत को दर्शाने वाली 31 झांकियां शामिल होंगी। उद्घाटन समारोह में 300 कलाकार शामिल होंगे जो भव्य समारोह की धुन तैयार करेंगे। परेड के लगभग 90 मिनट तक चलने की उम्मीद है, जिसका विषय है "स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत।"
कर्तव्य पथ पर बजेगा भारत का डंका
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना अपनी सैन्य शक्ति, स्वदेशी और आधुनिक सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसमें आपको नाग मिसाइल सिस्टम, टी-90 भीष्म टैंक, ब्रह्मोस मोबाइल लॉन्चर, चेतक ऑल-टेरेन व्हीकल, बजरंग लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, सारथ टैंक, और अग्नि मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं।
अतिथि और सुरक्षा
बात अगर इस साल परेड में शामिल होने वाले अतिथियों की करें तो करीब 77,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें 10,000 विशेष आमंत्रित लोग शामिल हैं। इस कार्यक्रम के लिए हजारों टिकट पहले ही बिक चुके हैं। प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, दिल्ली भर में, खासकर कर्तव्य पथ के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: National Girl Child Day 2025 Wishes: 'बेटी बोझ नहीं लक्ष्मी है, करो सम्मान', अपनों को भेजें ये खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications