Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखा नारी शक्ति का पराक्रम, 16 राज्यों की झांकियों ने जीता दिल
Republic Day 2024 : पूरा भारत जश्न ए गणतंत्र बना रहा है, आज कर्तव्य पथ पर 90 मिनट तक दुनिया ने भारतीय ताकत की झलकियां देखीं। नभ-जल और थल तीनों जगहों पर तिरंगा फहराया।

जश्न-ए-हिंदुस्तान में दुनिया 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की करीब दो दर्जन से अधिक झाकियों के दर्शन किए और जिस वक्त 1500 कलाकारों ने नृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति को दर्शाया तो पूरा हिंदुस्तान खुशी से झूम उठा।
गणतंत्र दिवस के जोश के आगे ना तो लोगों को ठंड का डर था और ना ही उनके उत्साह में कोहरा बाधा बना। आज कर्तव्यपथ पर नारी शक्ति का अद्भूत प्रदर्शन देखने को मिला। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही हैं। जिसकी झांकी आज परेड में दिखाई पड़ी।
Recommended Video
मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों
खास बात ये है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो कि इस प्रोग्राम का खास अंग थीं, वो खुद महिलाशक्ति का जीता-जागता पर्याय थीं। देश के इस जश्न का मजा केवल भारतीयों ने नहीं लिया बल्कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों भी इस शानदार उत्सव को देखकर काफी खुश दिखाई दिए।
आपको बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'इंडिया इज ए मदर ऑफ डेमोक्रेसी' यानी 'भारत लोकतंत्र की मां है' थी, जिसमें 80 प्रतिशत महिलाओं ने हिस्सा लिया। बॉम्ब सैपर्स, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर की अगुवाई 115 इंजीनियर रेजिमेंट की मेजर दिव्या त्यागी ने की तो वहीं इस बार शंख, ढोल और मृदंग के साथ कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड शुरू की गई थी।
पीएम मोदी ने पहना खास साफा, गुलाबी रंग का खास मतलब
इस खास कार्यक्रम में पीएम मोदी एक खास साफा पहनकर पहुंचे थे, जिसमें गुलाबी रंग समेत बहुत सारे रंग थे। गुलाबी रंग महिलाओं का प्रिय होता है। इसलिए पिंक कलर से पीएम मोदी ने देश की बेटियों को सलाम किया।
नारीशक्ति पर गर्व है:स्मृति ईरानी
महिलाओं के शानदार प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके कहा कि 'कर्त्तव्य पथ पर अप्रतिम शौर्य, वीरता और पराक्रम का प्रदर्शन। नारीशक्ति पर गर्व है।' उन्होंने एक के बाद कई ट्वीट किए हैं।
महाराष्ट्र की झांकी को भी सलाम
एक में उन्होंने नारी शक्ति की बात की है तो दूसरा ट्वीट उन्होंने महाराष्ट्र की झांकी को देखकर किया है, जो कि शिवाजी पर आधारित थी। उन्होंने ट्वीट किया कि 'कर्त्तव्य पथ पर छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक को समर्पित महाराष्ट्र प्रदेश की झांकी।'
संस्कृति, विरासत और विकास का संगम...जय श्री राम!
तो वहीं तीसरे Tweet में अमेठी सांसद ने यूपी की झांकी का जिक्र किया जो कि राम मंदिर पर आधारित थी। उन्होंने ट्वीट किया कि संस्कृति, विरासत और विकास का संगम...'कर्तव्य पथ' पर 'उत्तर प्रदेश' की मनमोहक झांकी। जय श्री राम!












Click it and Unblock the Notifications