Republic Day 2019: राष्ट्रपति कोविंद की एट होम पार्टी में पहुंचे मोदी, मनमोहन समेत ये बड़े नेता, तस्वीरें
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति की ओर से आयोजित 'एट होम सेरेमनी' में प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन समेत कई मशहूर हस्तियां पहुंची हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामाफोसा भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ इस आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमण और कई जानी-मानी हस्तियां इस फंक्शन में मौजूद हैं।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम सेरेमनी के दौरान राष्ट्रपति कोविंद और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शहीद लांस नायक नजीर अहमद के परिवार से भी मुलाकात की। लांस नायक अहमद कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें आज अशोक चक्र से दिया गया है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति 'एट होम सेरेमनी' के नाम से पार्टी का आयोजन करते हैं। जिसमें देश-विदेश के चुनिंदा लोग शामिल होते हैं।














Click it and Unblock the Notifications