राहुल गांधी पर भाजपा के आरोप पर रेणुका चौधरी को आई हंसी, बोलीं- '700 में दिखा दूंगी यही जैकेट'

राहुल गांधी द्वारा पहनी गई जैकेट पर राजनीति बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी मेघालय ने राहुल की जैकेट की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया कि शो में पहनी गई उनकी जैकेट की कीमत 70,000 है। भाजपा के इस हमला का कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी जवाब दिया है।

नई दिल्ली। मेघालय में एक रॉक कॉन्सर्ट में राहुल गांधी द्वारा पहनी गई जैकेट पर राजनीति बढ़ती ही जा रही है। बीजेपी मेघालय ने राहुल की जैकेट की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया कि शो में पहनी गई उनकी जैकेट की कीमत 70,000 है। भाजपा के इस हमला का कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी जवाब दिया है। रेणुका चौधरी ने कहा कि ऐसी जैकेट वो 700 रुपये में दिलवा सकती हैं। अगर प्रधानमंत्री को चाहिए तो वो एक जैकेट उन्हें भी भिजवा देंगी।

Renuka Chowdhury

रेणुका चौधरी से जब राहुल गांधी की जैकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वो भाजपा के इस उतावलेपन पर हंसें या रोएं। चौधरी ने कहा, 'क्या उनके पास कोई काम नहीं है। वाकई में लोग बैठकर उनकी जैकेट की कीमत पता कर रहे हैं। मैं ऐसी जैकेट 700 रुपये में दिखा सकती हूं। अगर प्रधानमंत्री चाहें तो मैं उनके लिए भिजवा सकती हूं।'

रेणुका चौधरी ने आगे कहा कि उनके पास प्रधानमंत्री की '56 इंच की छाती' के अलावा उनके पास नाप नहीं है। 'ये आरोप सूटबूट की सरकार लगा रही है। उनके नाम से एक सूट बनाया गया था जो उन्होंने अमेरिकी प्रधानमंत्री के आने पर पहना था।' गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मेघालय में एक रॉक शो के दौरान वुलन जैकेट पहनी थी। भाजपा ने राहुल गांधी के 'सूट-बूट की सरकार' पर पलटवार करते हुए उनपर 70,000 की जैकेट पहने का आरोप लगाया है। बीजेपी के अनुसार ये जैकेट ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रांड बरबरी की है।

ये भी पढ़ें: मेघालय: राहुल गांधी के रॉकस्टार लुक को देख BJP को लगी मिर्ची, जैकेट पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+