'रेवंत हटाओ-कांग्रेस बचाओ', पार्टी कैंडिडेट्स लिस्ट जारी होने बाद विरोध में लगे नारे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पहली कैंडिडेट्स को लेकर पार्टी में आंतरिक विरोध शुरू हो गया है। पार्टी के कुछ नेताओं का आरोप है कि टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने मोटी रकम लेकर टिकट बेचे हैं। उन्होंने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय, भारत चुनाव आयोग और सीबीआई से शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विरोध में शामिल कांग्रेस नेताओं ने पार्टी द्वारा आगामी चुनाव लड़ने के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके बाद टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने मोटी रकम बदले टिकट देने के आरोप लगे। तेलंगाना कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विरोध जताया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पर टिकट के बदले मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है।

कांग्रेस की ओर से कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होने के बाद गडवाल निर्वाचन क्षेत्र से टिकट के इच्छुक टीपीसीसी के राज्य सचिव के विजय कुमार ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस हफ्ते सोमवार कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ओर समर्थकों ने गन पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध में शामिल लोग काले स्कार्फ पहने और हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, 'गडवाल टिकट 10 करोड़ रुपये और पांच एकड़ जमीन के लिए बेचा गया'। इस दौरान विजय कुमार ने कहा कि टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी पहले टीडीपी में थे। उनका पहले वाली पार्टी से मोहभंग नहीं हुआ है। पहले जहां 'कैश-फॉर-वोट' घोटाला हुआ और अब कांग्रेस पार्टी में 'कैश-फॉर-सीट' घोटाला किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री एन. जनार्दन रेड्डी नागरकर्नूल निर्वाचन क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन टिकट ना मिलने पर वे भी नाराज हैं। वहीं चिंतापल्ली जगदीश्वर राव को कोल्लापुर से टिकट नहीं मिला। लेकिन उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
कोल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव को मैदान में उतारा है। वे हाल ही में बीआरएस से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस हाईकमान के इसे फैसले से निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी चिंतापल्ली जगदीश्वर राव भी नाराज हैं। उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक की और चुनाव लड़ने का ऐलान किया। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे या किसी अन्य पार्टी के टिकट पर।












Click it and Unblock the Notifications