जानिए कहां है 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल किमी काटकर, अचानक बॉलीवुड से हुई थीं गायब, पहचान पाना हुआ अब मुश्किल

नई दिल्ली, 1 जून। 80- 90 के दशक की बेहद ही हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री किमी काटकर आज बॉलीवुड से गायब है, हिंदी सिनेमा के हर टॉप सितारे के साथ काम कर चुकी किमी काटकर ने रूपहले पर्दे पर बोल्ड सींस देकर तहलका मचा दिया था, उनकी गिनती उस वक्त की सफल अभिनेत्रियों में होती थी लेकिन आज वो सुर्खियों से काफी दूर गोवा में अपने पति और बेटे के साथ आराम से जीवन व्यतीत कर रही हैं।

 'जुम्मागर्ल' के नाम से मशहूर थीं किमी काटकर

'जुम्मागर्ल' के नाम से मशहूर थीं किमी काटकर

हिंदी सिनेमा की 'जुम्मागर्ल' कही जाने वाली किमी काटकर की हाल में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें देखकर हरकोई हैरान रह गया था क्योंकि तस्वीरों में किमी पहले से काफी मोटी नजर आ रही थीं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये वो ही किमी काटकर हैं, जिन्होंने पर्दे पर अमिताभ बच्चन को भी बेकरार कर दिया था।

बहुत बदल गई है किमी काटकर

बहुत बदल गई है किमी काटकर

गौरतलब है कि किम्मी काटकर को 'जुम्मागर्ल' का नाम अमिताभ बच्चन के साथ एक गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' से मिला था, यह गाना 23 जनवरी 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हम' का था, जो कि उस जमाने की एक बहुत बड़ी हिट फिल्म थी।

फिल्म 'एडवेंचरस ऑफ टार्जन' में किमी ने तोड़ी थी हर सीमा

फिल्म 'एडवेंचरस ऑफ टार्जन' में किमी ने तोड़ी थी हर सीमा

किमी काटकर ने साल 1985 में 20 साल की उम्र में 'पत्‍थर द‍िल' फ‍िल्‍म से डेब्‍यू क‍िया था लेकिन इन्हें पहचान मिली हेमंत बिरजे के साथ आई बेहद ही हॉट और बोल्ड फिल्म 'एडवेंचरस ऑफ टार्जन' से, जिसमें किमी ने ऐसा बोल्ड अवतार धरा, जिसे देखने के बाद हर किसी के पसीने छूट गए, फिल्म तो बहुत बड़ी फ्लॉप थी लेकिन किमी ने अपने जलवों से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

हर बड़े सितारे संग काम किया किमी ने

हर बड़े सितारे संग काम किया किमी ने

80-90 के बीच किमी ने हर बड़े सितारे जैसे अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर, गोविंदा, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।

अचानक बॉलीवुड को कहा था अलविदा

अचानक बॉलीवुड को कहा था अलविदा

अपने 12 साल के करियर में किमी ने करीब 50 फिल्मों में काम किया लेकिन फिर अचानक उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और पुणे के फोटोग्राफर और ऐड फिल्म निर्माता शांतनु शौरी के साथ शादी का फैसला लिया, उनका एक बेटा भी है, वो सुखपूर्वक अपनी जिंदगी गुजार रही हैं। किमी काटकर कुछ सालों तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भी रहीं।

 एक्टिंग से ऊब चुकी थीं किमी काटकर

एक्टिंग से ऊब चुकी थीं किमी काटकर

इंडस्ट्री छोड़ने के कुछ वक्त बाद किमी ने एक फिल्मी पत्रिका को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो लाइफ में सैटल होना चाहती थीं और एक्टिंग से ऊब चुकी हैं और इसी वजह से उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा है।

'फीमेल कलाकार के मुकाबले मेल एक्टर्स को ज्यादा तरजीह मिलती है'

'फीमेल कलाकार के मुकाबले मेल एक्टर्स को ज्यादा तरजीह मिलती है'

लेकिन इसी के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के साथ होने वाले शोषण पर भी सवाल उठाए थे, किमी ने कहा था कि एक पुरुष प्रधान समाज में फीमेल कलाकार के मुकाबले मेल एक्टर्स को ज्यादा तरजीह दिए जाने से उन्हें जलन होने लगी है और इसी वजह से उनका बॉलीवुड से मोहभंग हो चुका है।

फिल्मों या टीवी पर वापसी करने की नहीं सोची...

फिल्मों या टीवी पर वापसी करने की नहीं सोची...

उनकी यादगार फ‍िल्‍मों में हम, धर्मयुद्ध, सोने पे सुहागा, श‍िव शक्‍त‍ि, दरिया दिल आद‍ि शामिल हैं, उन्होंने कभी भी फिल्मों या टीवी पर वापसी करने की नहीं सोची, वो अपने घर संसार में ही खुश हैं।

किमी काटकर का जन्म 11 दिसंबर 1965 को मुंबई में हुआ था

किमी काटकर का जन्म 11 दिसंबर 1965 को मुंबई में हुआ था

किमी काटकर का जन्म 11 दिसंबर 1965 को मुंबई में हुआ था।किमी ने 17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था, मॉडलिंग की ही वजह से ही वो बॉलीवु़ड में आई थीं।

गोविंदा के साथ कई फिल्में की हैं किमी ने

गोविंदा के साथ कई फिल्में की हैं किमी ने

1992 में प्रदर्शित 'हमला' किमी की आखिरी फिल्म थी, फिल्म स्टार गोविंदा के साथ इन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं, एक वक्त था जब किमी का नाम गोविंदा के साथ जोड़ा जाता था लेकिन बाद में सारी बातें कोरी अफवाएं निकलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+