ओडिशा के अयोध्या में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले

ओडिशा के बालासोर के नीलगिरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले अयोध्या गांव में एक मंदिर का शीर्ष हिस्सा पाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इस इलाके में प्राचीन मंदिरों की मूर्ति या अवशेष पाया गया है। ओडिशा के अयोध्या में अक्सर इस तरह के अवशेष मिलते रहे हैं।

इतिहासकार और शोधकर्ता बताकृष्ण खुंटिया ने बताया कि यहां पहले एक विकसित सभ्यता थी, इस क्षेत्र में प्राचीन मंदिरों के कई अवशेष पाए गए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें राजा-रानी के आभूषण और रत्न भी मिले हैं।

odisha

रिपोर्ट की मानें तो यहां से अधिष्ठात्री देवी मां मरीचि की मूर्ति भी जमीन की खुदाई में प्राप्त हुई थी। यही नहीं यहां से भगवान शिव, भगवान गणेश सहित कई देवी-देवताओं की और भगवान बुद्ध की मूर्तियां पाई जा चुकी हैं। इस क्षेत्र में कई सभ्यताएं थी और कई धर्म को मानने वाले लोग थे। खुंटिया का कहना है कि अगर एएसआई यहां पर सर्वेक्षण का कार्य करती है ति इसमे खुदाई में उसे कई अहम ऐतिहासिक महत्व से जुड़े सामान और जानकारी मिल सकती है।

बता दें कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई देवी देवाओं मूर्तियां प्राप्त हुई ङैं। यहां बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म के मंदिरों के अवशेष, कलाकृतियों के अवशेष भी मिले हैं। इन सभी कलाकृतियों को एएसआई ने संग्रहालय में सुरक्षित रखा है, जिसे लोगों के देख सकते हैं और इतिहासकार इसपर अपना शोध कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+