Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फेमस वेब सीरीज Mirzapur के मेकर्स को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Web Series Mirzapur: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) के मेकर्स को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) से बड़ी राहत मिली है। एक मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शो के मेकर्स के ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार को हटा लिया है। आसान शब्दों में कहें तो अदालत ने मिर्जापुर के निर्माताओं की गिफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और एफआईआर दर्ज कराने वाले शख्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

relief to the makers of Famous Web Series Mirzapur High Court stays arrest

बता दें कि अमेजन की पसंदीदा वेब सीरीज के नाम पर आपत्ति जताते हुए मिर्जापुर जिले में शो के निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा था कि शो पटकथा के कारण उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का नाम धुमिल हुआ है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालत ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए जांच में पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं और अमेजन प्राइम को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जानिए क्या है मामला

इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष चंद की खंडपीठ ने अख्तर और सिधवानी द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। इसके अलावा कोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को एक नोटिस जारी किया और मामले में शिकायतकर्ता से जवाबी हलफनामा देने के लिए कहा। बता दें कि इस मामले में अब अगली सुनवाई मार्च, 2021 के पहले सप्ताह में की जाएगी। बता दें कि अख्तर और सिधवानी एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं, वेब सीरीज मिर्जापुर-1 (Mirzapur 1) और मिर्जापुर-2 (Mirzapur 2) को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+