सिक्किम में भूस्खलन के बाद राहत अभियान जारी, सेना के 20 जवान और 28 नागरिक एयरलिफ्ट किए गए, 6 जवान अभी भी लापता

Sikkim Landslide Rescue: उत्तरी सिक्किम के चाटेन इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से रास्ते बंद हो गए हैं। इसी बीच रविवार को वहां फंसे कम से कम 28 लोगों और 20 सेना के जवानों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी को चाटेन से हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया क्योंकि सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया था।

कुछ सरकारी अधिकारी भी थे फंसे

MI-17 हेलिकॉप्टर की पहली उड़ान में 28 नागरिकों को निकाला गया, जिनमें तीन नाबालिग, पर्यटक टैक्सी चालक और कुछ सरकारी अधिकारी शामिल थे। वहीं, दूसरी उड़ान में 20 सैनिकों को चाटेन से पाक्योंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट लाया गया। हेलिकॉप्टर के जरिए सेना के लिए आवश्यक आपूर्ति भी वहां पहुंचाई गई। राज्य सरकार ने प्रभावितों की तत्काल मदद के लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की थी। एक अधिकारी ने PTI को बताया, 'सरकार ने हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 20 सैनिकों को भी दूसरी उड़ान में वापस लाया गया। सभी लोग सकुशल पाक्योंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।'

Sikkim

ये भी पढ़ें PM Modi Sikkim: 'नॉर्थ ईस्ट विकास का केंद्र', जानें PM मोदी की सिक्किम में 5 बड़ी बातें, क्या है इसके मायने?

6 जवान लापता

यह राहत अभियान हाल ही में आए भूस्खलनों के मद्देनज़र चलाए जा रहे समन्वित बचाव कार्यों का हिस्सा है, जिसमें सड़क और दूरसंचार संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग जैसे इलाकों में फंसे करीब 2,000 पर्यटकों को सड़क और वायु मार्ग से रेस्क्यू किया गया था। वहीं, 1 जून को चाटेन में सेना के एक कैंप पर भूस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिकों की मौत हो गई थी, चार घायल हुए थे और छह अब भी लापता हैं। लापता सैनिकों की तलाश अब भी जारी है। राज्य सरकार ने कहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और राहत के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें Sikkim Landslide: भूस्‍खलन की चपेट में आया Army Camp, कौन थे 3 शहीद जवान? लेफ्टिनेंट के परिवार समेत 6 लापता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+