रिश्तेदारों पर भरोसा करना पड़ा भारी, साली ने ही घर में कर डाली लाखों की चोरी
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में रहने वाले एक इंजीनियर के लिए साली और उसकी बेटी पर भरोसा करना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल वह उसके भरोसे पर अपना घर खुला छोड़कर चला गया था और यही उसकी सबसे बड़ी भूल थी। उसका आरोप है कि उसके पीठ पीछे उसकी साली ने उसके घर पैसा, रुपया, जेवर सब गायब कर दिया। साथ ही उसका आरोप है कि पूरे 6 दिन थाने के चक्कर काटने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

अंतिम संस्कार में गया था परिवार और इस बीच...
इंजीनियर भरत शर्मा का आरोप है कि दरअसल उसका परिवार दादी के अंतिम संस्कार में गया था और घर पर साली और उसकी बेटी को छोड़ गया था। जब वे लोग वापस आए तो घर से लाखों रुपये, जूलरी और कीमती सामान गायब था। इसके बाद पीड़ित परिवार को रिपोर्ट लिखवाने के लिए 6 दिन तक पुलिस के चक्कर लगाने पड़े।

घर की सुरक्षा के लिए साली के छोड़ा था
भरत शर्मा 21 मई को दादी के अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा के करनाल अपने परिवार के साथ गए हुए थे। ऐसे में घर की रखवाली के लिए वे साली शम्मा और उसकी बेटी सोनी को छोड़कर गए थे। लेकिन जब वे 23 मई को घर लौटे तो घर पर कोई भी नहीं था। घर से 3.8 लाख रुपये, सोने का मंगलसूत्र, 4 अंगूठी, 4 लॉकेट, 4 जोड़ी टॉप्स गायब थे।

फोन किया तो गाली सुनाने लगी साली
भरत का आरोप है कि जब उन्होंने साली के फोन कर सामान और पैसे के बारे में पूछा तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। शिकायत के लिए परिवार ऐच्छर चौकी पहुंचा को उनसे बीटा 2 कोतवाली जाने को कहा गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- पुलिस के पास पहुंचा बकरी चोरी का ऐसा मामला, केस सुलझाने में आए पसीने, एक महिला गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications