दिल्ली-NCR में आंधी-पानी की आशंका, तेलंगाना में जारी हुआ Red Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है, यहां भी अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।

इन जगहों में बदलेगा मौसम

इन जगहों में बदलेगा मौसम

जबकि आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है तो वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों,मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में फिर हो सकती है आफत की बारिश

राजस्थान में फिर हो सकती है आफत की बारिश

जबकि राजस्थान के अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है, राज्य में ऑरेज अलर्ट जारी है।

इन जगहों पर आंधी-पानी की आशंका

इन जगहों पर आंधी-पानी की आशंका

तो वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश जारी रहेग। आईएमडी ने आज पूर्वी दिल्ली , दक्षिणी दिल्ली , नोएडा-ग्रेटर नोएडा , फरीदाबाद , गाजियाबाद , बिजनौर, अमरोहा, शामली, चांदपुर, मुरादाबाद, आगरा, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, पानीपत और करनाल में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल में पहले से ही यलो अलर्ट जारी है। तो वहीं मुंबई में एक बार फिर से बारिश आफत बन सकती है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट के मुताबिक कोंकण गोवा के उत्तरी क्षेत्रों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+