मौसम विभाग ने केरल में जारी किया रेड अलर्ट, 18 जुलाई को दो जिलों में भारी बारिश की आशंका
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यही नहीं भारतीय मौसम विभाग ने 18 जुलाई को इडुक्की और मल्लपुरम जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। दरअसल, केरल और कर्नाटक में काफी पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 18 जुलाई को केरल के दो जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

18 जुलाई को इडुक्की और मल्लपुरम में तेज बारिश से जोरदार बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। तिरुवनंतपुर, कोल्लम कोट्टायम समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश का अनुमान है। हालांकि 18 जुलाई को इडुक्की और मल्लपुरम में तेज बारिश से जोरदार बारिश की आशंका जताई गई है। दोनों ही जिलों में 18 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जुलाई को भी इडुक्की, मल्लपुरम के साथ-साथ वायनाड और कन्नूर जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन चारों ही जिलों में जोरदार बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 20 जुलाई को भी प्रदेश के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में 20 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है वो हैं एर्नाकुलम, इडुकी, त्रिसुर, मल्लापुरम। इन चारों ही जिलों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में सभी लोगों को खास तौर से सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कुल मिलाकर देखें तो केरल में लगातार तेज बारिश का अलर्ट लगभग पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
उत्तर भारत में भी रेड अलर्ट
वहीं उत्तर भारत में स्काईमेट के ताजा अलर्ट के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान पूरी दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 से 36 घंटों के भीतर उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, बद्रीनाथ, चमोली, चंपावत, गढ़वाल, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है।
-
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ बरपाएगा कहर, दिल्ली-UP समेत 12 राज्यों में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं -
Delhi NCR Weather Today: 'दिल्ली में सर्दी वाला अप्रैल', 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज कैसा रहेगा मौसम? -
Kal Ka Mausam: Noida-Delhi-UP में तूफानी बारिश? 3 दिन कहां IMD का ओलावृष्टि Alert? 24 घंटे कैसा मौसम? -
Aaj Ka Mausam: UP- राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?












Click it and Unblock the Notifications