भारी बारिश से गुजरात बेहाल, अब तक 9 लोगों की मौत, Red Alert जारी

नई दिल्ली। गुजरात में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, कई इलाकों में पानी भर गया है तो वहीं सात जिलों की स्थिति काफी खराब है और रविवार से लेकर आज तक में वहां बाढ़ की वजह से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें से छह लोगों की डूबने से मौत हुई, जबकि तीन लोग की मौत घर गिरने की वजह से हुई है, जबकि 1,900 लोगों को बचाया गया है, राज्य में आज भी रेड अलर्ट है।

Recommended Video

    Gujarat Heavy Rain: बाढ़ में बह गए 9 लोगों की मौत, NDRF की टीम तैनात । वनइंडिया हिंदी
     राज्य में 14 बांधों के लिए अलर्ट जारी किया गया

    राज्य में 14 बांधों के लिए अलर्ट जारी किया गया

    अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 14 बांधों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बारिश के कारण अधिक जल प्रवाह के बाद 17 बांधों के लिए चेतावनी जारी की गई है, राज्य में भारी बारिश की वजह से 44 नदियां और 41 झीलें उफान पर हैं, सरदार सरोवर बांध 60.83 प्रतिशत तक भरा है, वहीं 68 बांध ऊपर तक भर गए हैं।

    बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं

    बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं

    मालूम हो कि प्रदेश में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, तो वहीं भारी बारिश के कारण जलजमाव होने के कारण तमाम इलाकों की सड़कें बंद हैं। वहीं आम लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने से परेशानी पैदा हो गई है।

    एनडीआरएफ की डेढ़ दर्जन टीमों अलर्ट

    एनडीआरएफ की डेढ़ दर्जन टीमों अलर्ट

    राज्य सरकार ने हालातों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की टीम को लगातार स्थितियों की मॉनिटरिंग करने को कहा है। साथ ही किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश में एनडीआरएफ की डेढ़ दर्जन टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

    आज भारी बारिश की चेतावनी

    आज भारी बारिश की चेतावनी

    तो वहीं आज मेहसाणा, पाटन, सूरत, गिर सोमनाथ, साबरकांठा, अहमदाबाद, गांधीनगर, अरावली और सुरेंद्रनगर जिलों के हिस्सों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी-मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+