7 कारण - क्यों 2017 में ज़रूरी है आपका मलेशिया और कुआलालम्पुर का टूर
2017 में मलेशिया/ कुआलालम्पुर का टूर करना आपकी लिस्ट में होना चाहिए। यहां रहे 7 कारण। एयर एशिया दे रहा है कुआलालम्पुर घूमने के लिए बेस्ट डील।
जो लोग काफी समय से एक आरामदायक छुट्टी का इंतज़ार कर रहे थे वो ज़रा ध्यान दीजिए क्योंकि आपका ट्रिप लगभग हमने बना दिया है। मलेशिया एक ऐसी खूबसूरत जगह है जो नीले समुद्र और सुनहरी रेत के बीच परिवार के साथ आराम करने का पूरा मौका देती है अपने बेहतरीन समुद्र तट पर बने रिसॉर्ट में। जिन लोगों को इतिहास और खूबसूरत इमारतों से प्यार है, उनके लिए भी इस देश के पास है दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतें - केएल टावर, इस्ताना निगारा। कुल मिलाकर मलेशिया के वन्यजीव, अद्भुत संस्कृति और विस्तृत लोक परंपरा है जो हर यात्री को किसी ना किसी तरह से ज़रूर आकर्षित करेगी।
मलेशिया का तापमान 21 - 35 डिग्री के आसपास रहता है जो कि छुट्टियां मनाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन कहा जा सकता है, साल के किसी भी समय।
इसलिए हम आपको दे रहे हैं सात शानदार कारण जिन्हें जानकर मलेशिया - कुआलालम्पुर टूर आपके 2017 की लिस्ट में ज़रूर होगा -
बाटु गुफाएं
गोम्बक, सेलानगोर में स्थित बाटु गुफाएं दरअसल, कई गुफा मंदिरों का गढ़ हैं। इस पर्वत का नाम सुंगाई बाटु नाम की नदी से पड़ा जो पास के क्षेत्र में बहती है। इस जगह पर भगवान मुरूगन विराजते हैं। और इसी कारण ये स्थल हिंदुओं में काफी लोकप्रिय है। वहीं इतिहास और शिल्प कला के प्रेमियों को भी यहां खज़ाना मिलेगा।

फ्रेज़र पहाड़ियां
पहंग पर्वत पर बसा ये रिसॉर्ट आपको चारों तरफ की खूबसूरती का एहसास कराएगा। यह जगह मलेशिया की राजधानी कुआलाल्मपुर से 2 घंटे की दूरी पर है। इस जगह में बोलचाल की भाषा में बुकिट फ्रेज़र के नाम से जाना जाता है। और ये मलेशिया के लोगों में भी उतना ही मशहूर है जितना की सैलानियों में। प्रकृति के प्रेमियों के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। इस जगह का इतिहास, सन 1800 से जुड़ा है जब यहां कच्ची धातुओं का व्यापार होता था।

थीन हू मंदिर
यह दक्षिण - पूर्वी एशिया का सबसे पुराना मंदिर और चीन की समुद्री देवी माज़ु को समर्पित है। यह अद्भुत वास्तु - शिल्प का नमूना, एक पहाड़ी पर बसा है जहां से कुआलालम्पुर का जलान सईद पुत्र दिखता है।

पेनान्ग बीच
अगर दूर दूर तक बस सफेद रेत और नीला पानी देखना हो तो सीधा पेनान्ग बीच पहुंच जाएं। यह समुद्र तट पेनान्ग नाम के शहर में है जो मलेशिया का उत्तर - पश्चिमी तट है। यहां आपको केवल प्रकृति का सबसे खूबसूरत दृश्य और खाने को ढेरों ऑप्शन मिलेंगे। तो ये जगह तो आपकी लिस्ट में आ ही चुकी होगी?

पेट्रोनास जुड़वा मीनार
ये जुड़वा मीनारें दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग में से एक हैं। इनका संरचना सीज़र पेली और उनके सहायकों ने की थी और इसे देखते ही आपके नज़रें थम जाएंगी। इस गगनचुंबी इमारत की लंबाई 452 मीटर है। इस बिल्डिंग के परिसर में बहुत ही शानदार जॉगिंग ट्रैक है और बेहतरीन स्विमिंग पूल।

गोंडोला लिफ्ट
जेंटिंग स्काईवे मलेशिया का सबसे तेज़ और सबसे लंबी गोंडोला लिफ्ट है। यह मलेशिया में पहांग के रिसॉर्ट होटल और गोहतोंग जया को जोड़ती है। इस लिफ्ट में हर घंटा 2000 यात्री सफर करते हैं। और इंजीनियरिंग का ये अद्भुत नमूना एक बार तो देखना ही चाहिए।
एयर एशिया की आकर्षक डील
घूमने के शौकीन लोगों के लिए मलेशिया - कुआलालम्पुर का टूर 2017 की लिस्ट में होना ही चाहिए। एयर एशिया के साथ इस जगह को घूमने के लिए आप केवल 999 रूपये से भी शुरूआत कर सकते हैं। अब इतना कारण तो काफी हैं ना अपना बैग पैक करके एक लंबे से मलेशिया ट्रपिक के लिए?
सोच क्या रहे हैं? अपने टिकट बुक करिए एयर एशिया पर अभी...तुरंत!














Click it and Unblock the Notifications