तो क्या आज के रिजल्ट के बाद अमर सिंह हो जायेंगे मोदी के साथ?

Really Narendra Modi is a Popular Leader said Amar Singh.
नई दिल्ली। अपने चुटिेले अंदाज के लिए मशहूर रालोद नेता अमर सिंह ने इंडिया टीवी के एक विशेष कार्यक्रम में बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि देश में मोदी की लहर नहीं बल्कि प्रबंधन है और इसमे कोई शक नहीं कि देश में मोदी पर भरोसा दिख रहा है और कांग्रेस के खिलाफ लोगों में गुस्सा भी है। लेकिन असली बात तो 16 मई को ही पता चलेगी जिस दिन चुनावी नतीजे आयेंगे। मालूम हो कि अमर सिंह ने रालोद के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ा है।

Pics: रालोद नेता अमर सिंह के लिए श्रीदेवी और बोनी कपूर ने किया रोड शो

अमर सिंह से पूछा गया कि आप चुनावी मैंदान में चल रही बदजुबानी पर क्या कहेंगे तो अमर सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि आज के नेता मर्यादा भूल चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी प्रमुख अजीत सिंह ने भी चुनावी जनसभा में मोदी मैं-मैं वाला बकरा कहा था जिस पर अमर सिंह ने कहा कि यह तो हर किसी की निजी राय है। वैसे भी सोनिया गांधी के साथ अजीत सिंह ने कमिटमेंट किया है अमर सिंह ने नहीं।

अमर सिंह का यह बयान इशारा करता है कि हो सकता है कि अगर चुनावी नतीजों में राजनैतिक समीकरण बदले तो हो सकता है कि अमर सिंह कमल का दामन थामने की सोचे लेकिन खास बात यह होगी की कैश फॉर वोट विवाद के बाद अमर सिंह को भाजपा अपने यहां आने देगी। फिलहाल जो भी होगा यह तो आने वाले चंद घंटो में पता चल जायेगा। फिलहाल ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए वनइंडिया हिंदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+