बिहार में 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कहानी, शख्स ने अपनी पत्नी की करवाई प्रेमी से शादी,पढ़ें पूरी फिल्मी स्टोरी
बिहार में 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी कहानी, शख्स ने अपनी पत्नी की करवाई प्रेमी से शादी, पढ़ें पूरी फिल्मी स्टोरी
पटना, 27 अप्रैल: आपको बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की कहानी याद है। कैसे उस फिल्म में अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय से शादी करने के बाद उनके प्रेमी सलमान खान से मिलवाने के लिए विदेश तक लेकर गए थे। एक पति का अपनी पत्नी के लिए उसके प्रेमी से खोजकर मिलवाने की कल्पना केवल फिल्मों में ही की जा सकती है। लेकिन बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में एक ऐसी अनोखी शादी देखी गई। जहां एक पति ने शादी के 7 साल बाद अपनी पत्नी का विवाह प्रेमी से करवा दी है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज की ये अनोखी शादी बेहद चर्चा में है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद पत्नी को किसी और युवक से प्यार हो गया था। पत्नी का किसी गैर-युवक के लिए प्यार को देखकर पति ने अपनी 7 साल की शादी को तोड़कर महिला की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।

जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है
बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली सपना कुमारी की शादी लगभग सात साल पहले भागलपुर के सुल्तानगंज रहने वाले उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के बाद सपना और उतम के भीच सबकुछ ठीक चल रहा था। सपना और उतम के दो बच्चे भी हैं। लेकिन सपना को अचानक उत्तम के एक रिश्तेदार और एक ही इलाके में रहने वाले राजू कुमार नाम के शख्स से प्यार हो गया। सपना और राजू की नजदीकियां बढ़ने लगी और पति उत्तम मंडल से सपना दूर होने लगी।
जब उत्तम को राजू कुमार और पत्नी सपना के अफेयर के बारे में पता चला तो शुरुआत में वह इसके खिलाफ था। उत्तम अपने दो बच्चों के बारे में सोचकर शांत था। समय धीरे-धीरे बीतने लगा लेकिन राजू के लिए सपना का प्यार कम नहीं हुआ। सपना राजू से उत्तम के लाख मना करने के बाद भी प्यार करती थी। जिसके बाद उसके और उत्तम के बीच झगड़े होने लगे।

ससुराल वालों और परिवार के बीच मंदिर में हुई सपना और राजू की शादी
सपना के माता-पिता और ससुराल वालों ने काफी कोशिश की कि सपना अपनी शादी को बचा ले लेकिन सब नाकाम रहे। आखिरकार नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तम राजू और सपना की शादी के लिए राजी हो गया। उत्तम ने राजू और सपना को सुतागंज में एक दुर्गा मंदिर में शादी करवा दी। इस शादी में उत्तम और सपना के परिवार वाले भी शामिल हुए थे।
जब इस विचित्र शादी के बारे में खबर इलाके में फैली, तो स्थानीय लोग भी मंदिर में शादी देखने के लिए जुट गए। शादी के बाद नवविवाहितों ने उत्तम का आशीर्वाद लिया। शादी के बाद नवविवाहितों ने उत्तम को कहा कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं।

पति बोला- पत्नी की प्रेमी से शादी के अलावा उसके पास कोई उपाय नहीं था
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सपना और राजू की शादी होने के बाद इस पूरे मामले पर उत्तम ने कहा, पत्नी की प्रेमी राजू से शादी करवाने के अलावा मेरे पास और कोई उपाय नहीं था। शादी के बाद मुझे दो बच्चे भी हैं लेकिन उनको भी रखने से मेरी पत्नी सपना ने मना कर दिया था।
उत्तम ने आरोप लगाया, अगर मैं सपना और राजू की शादी नहीं करवाता तो, राजू मेरी हत्या कर देता। राजू ने शादी के पहले मेरे ऊपर कैंची से हमला किया था। अपनी जान बचाने के लिए मैंने सपना की शादी राजू से करा दी और इस बंधन से आजाद हो गया।

महिला ने किया अपने दोनों बच्चों को रखने से इनकार
उत्तम ने दावा किया है दो बच्चों की मां सपना ने अपने बच्चों को अपने साथ रखने से मना कर दिया है। दोनों बच्चे फिलहाल उत्तम के साथ रह रेह हैं। शादी के बाद दोनों बच्चे अपनी मां के लिए परेशान हैं। हालांकि बच्चे बहुत छोटे हैं, उन्हें अभी इस बात की समझ नहीं है कि उनकी मां सपना क्यों किसी और के साथ है। इलाके में इस शादी को लेकर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications