कोरोना संकट में इंसानियत को जिंदा रखे हैं ये रियल लाइफ हीरोज, मरीजों के लिए 'देवदूत' से कम नहीं

नई दिल्ली, 01 मई। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर इस कदर टूट पड़ा है कि अस्पताल से लेकर श्मशान तक सिर्फ लाशें ही लाशें दिखाई दे रही हैं। शनिवार को पहली बार चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए जबकि 3523 लोग जिंदगी की लड़ाई हार गए। लोग बेबस हैं, अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन नहीं है, दवाइयां नहीं मिल रही है। कोरोना से जारी इस जंग में एक तरफ जहां सरकार के दावों की पोल खुल रही है वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे मददगार सामने आए हैं जो मजबूर और कोरोना पीड़ितों की निस्वार्थ सहायता कर रहे हैं।

कोरोना मरीजों के लिए मां-बेटी बना रही खाना

कोरोना मरीजों के लिए मां-बेटी बना रही खाना

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तो कोरोना काल में हर संभव लोगों की मदद कर ही रहे हैं लेकिन उनसे प्रेरणा लेते हुए अलग-अलग क्षेत्र से कई लोग सामने आए जो हर तरह से महामारी की लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ 'हीरोज' से मिलवाने जा रहे हैं। चेन्नई की रही वालीं देशना और उनकी मां अहल्या कोरोना पीड़ितों को फ्री में खाना खिलाकर मिसाल पेश कर रही हैं। 2020 में कोरोना को मात दे चुकी देशना क्रुपा की फैमली अब अपने खर्चे पर चेन्नई में लोगों को मुफ्त खाना खिलाकर उनकी मदद कर रही है।

अपने खर्चे पर खिला रहे खाना

अपने खर्चे पर खिला रहे खाना

देशना और अहल्या क्रुपा की तरह ही मुंबई के रहने वाले महमूद हकीमी भी निस्वार्थ भूखे और मजबूर दिहाड़ी मजदूरों का पेट भर रहे हैं। कर्फ्यू और लॉकडाउन से काम-धंधा बंद होने के बाद खाने-पीने के लिए भी पैसों का इंतजान नहीं कर पाने वाले लोगों को महमूद हकीमी अपने खर्चे पर खाना खिला रहे हैं। महमूद हकीमी खुद भी उस दर्द से गुजर चुके हैं, ऐसा भी वक्त आया जब उनके अपनों ने ही उनका साथ छोड़ दिया। तभी से महमूद हकीमी ने मजबूर लोगों की मदद करने की ठान ली।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने बढ़ाया मदद का हाथ

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने बढ़ाया मदद का हाथ

कोरोना वायरस के इस लड़ाई में कई जानी-मानी हस्तियां भी मदद के लिए आगे आई हैं। इन्ही में से एक नाम है भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का। छेत्री ने मरीजों से संबंधी जानकारी और सूचनाएं साझा करने के लिए अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल कोरोना वॉरियर्स को सौंप दिया है। एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा, 'कुछ असल जिंदगी के कप्तान हैं जो कोरोना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनसे मुझे प्रेरणा मिली है, इसलिए मैं अपना ट्विटर अकाउंट इन कप्तानों के हाथ में सौंप रहा हूं ताकि कोरोना संबंधी जरूरी सूचना शेयर की जा सके।'

जॉन अब्राहम ऐसे कर रहे मदद

जॉन अब्राहम ऐसे कर रहे मदद

ऐसा ही कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने किया है। कोरोना संकट में कई बॉलीवुड स्टार भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, इसी क्रम में एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स एक एनजीओ को हैंडओवर कर दिए हैं ताकि लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके। शुक्रवार को जॉन ने अपने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल एनजीओ कोविंड संबंधी सूचनाओ और मेडिकल हेल्प करने में करेगा।

डॉ कुमार विश्वास ने बचाई मासूम की जान

डॉ कुमार विश्वास ने बचाई मासूम की जान

कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए कवि और समाजसेवी डॉ कुमार विश्वास भी आगे आए हैं। कुछ दिनों पहले उनकी सहायता से गाजियाबाद स्थित एक मासूम बच्ची की जान बचाई गई। बच्ची के लिए मदद की गुहार लगाते पिता ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद डॉ कुमार विश्वास ने अपने स्तर पर कोशिश करते हुए मासूम को अस्पताल में बेड और इलाज मुहैया कराया। महामारी काल में डॉ कुमार विश्वास को लोगों की मदद करते हुए एक साल से अधिक समय हो गया है।

मरीजों के लिए एंबुलेंस ड्राइवर बने कन्नड़ एक्टर

मरीजों के लिए एंबुलेंस ड्राइवर बने कन्नड़ एक्टर

सिर्फ बॉलीवुड से ही नहीं बल्कि टॉलीवुड के स्टार्स भी कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए कई काम कर रहे हैं। कन्नड़ एक्टर अर्जुन गौड़ा एंबुलेसं ड्राइवर बन कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उनकी मुहिम का नाम प्रोजेक्ट स्माइल ट्रस्ट है। एक्टर ने बताया कि वह ऐसे लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं जिन्हें अस्पताल जाना है या अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ दिनों पहले से सड़क पर हूं और अब तक दर्जनों अंतिम संस्कार में मदद कर चुका हूं।'

पूर्व विधायक शंटी कर रहे लोगों की मदद

पूर्व विधायक शंटी कर रहे लोगों की मदद

जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के बीच एक ऐसे नेता भी हैं जो सड़क पर उतरकर लोगों की मदद कर रहे हैं। दिल्ली में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी रोज करीब 600 से अधिक लोगों का फोन कॉल ले रहे हैं और इलाज से लेकर अंतिम संस्कार में मदद कर रहे हैं। शंटी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। पूर्व विधायक अपने शहीद भगत सिंह सेवा दल के जरिये लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान पहुंची 'स्पूतनिक वी' की पहली खेप, रूसी राजदूत बोले- ये वैक्सीन लड़ेगी कोरोना के हर वैरिएंट से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+