कर्नाटक में सभी स्कूल-कालेजों में वंदना के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ना किया गया अनिवार्य
कर्नाटक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में में अब छात्र-छात्रओं को हर दिन संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य किया गया है।
Preamble of the Constitution: कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही पूरे राज्य की काया-पटल करने में जुट गई। सीएम सिद्धारमैया की कैबिनेट में एक के बाद एक बड़े फैसले किए जा रहे हैं। वहीं अब कर्नाटक की कांग्रस सरकार ने स्कूल कॉलेजों के लिए बड़ा ऐलान किया है।
इस आदेश के अनुसार अब प्रदेश भर के स्कूल-कालेजों में वंदना के साथ हर दिन संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।

गुरुवार को कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि कांग्रेस सरकाार की कैबिनेट ने स्कूल और कॉलेजों में स्कूल वंदना के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य करने का फैसला किया है।
वहीं कर्नाटक मंत्रिमंडल ने पुराने कानून को वापस लाने के लिए राज्य में एपीएमसी अधिनियम में संशोधन करने का भी फैसला किया है। आज कैबिनेट की बैठक में पाठ्यपुस्तकों के पुनरीक्षण पर भी चर्चा हुई।कर्नाटक की कांग्रेस चाहती है कि सभी स्कूल कालेज में पढ़ने वाले बच्चे अपनेे संविधान को जानें, इसके लिए संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य किया है।
स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने का के उद्देश्य से अधिकाारियों को इससे संबंधित आदेश जारी करने के लिए कहा गया है। जल्द ही संविधान की प्रस्तावना हर दिन स्कूल प्रार्थना के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ने का सरकारी आदेश पहुंच जाएगा।
बता दें राज्य के समाज कल्याण मंत्री महादेवप्पा ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रतिदिन छात्रों द्वारा प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य करने का आदेश जारी करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट पर लिखा अधिकारियों को राजकीय स्कूलों और कॉलेजों में प्रतिदिन भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनिवार्य तोर से पढ़े जाने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications