Shetty and Raj Kundra'S Love Story: लाइफ पार्टनर से पहले बिजनेस पार्टनर थे शिल्पा-राज
मुंबई, 20 जुलाई। बॉलीवुड की धड़कन गर्ल शिल्पा शेट्टी के पति और देश के जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया है। उन पर अश्लील फिल्म बनाने और ऐप के जरिए लोगों को दिखाने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि शिल्पा और राज, बॉलीवुड के हॉटकपल में से एक कहे जाते हैं। दोनों की प्रेम कहानी एक बिजनेस इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि लाइफ पार्टनर से पहले शिल्पा-राज बिजनेस पार्टनर हुआ करते थे।
Recommended Video

लंदन में हुई थी शिल्पा-राज की पहली मुलाकात
शिल्पा-राज की पहली मुलाकात साल 2007 में लंदन में हुई थी। उस वक्त शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीतने के बाद काफी पॉपुलर हुईं थीं तो वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में वहां काफी फेमस थे। फिर वो एक प्रोडक्ट के प्रोमो के सिलसिले में एक इवेंट में मिले थे और इसके बाद दोनों ने एक बिजनेस डील की थी और बिजनेस पार्टनर बन गए थे। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला।

साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली
साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशनुमा चल रही है। दोनों अक्सर ही अपनी स्पेशल बॉन्डिंग की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

शादी के बाद से शिल्पा ने फिल्मों से ब्रेक लिया
शादी के बाद से शिल्पा ने फिल्मों से ब्रेक लिया था और परिवार के साथ ही समय बीता रही हैं, हालांकि वो बहुत सारे रियलिटी शोज में बतौर जज बनकर सामने आ चुकी हैं। वो दो बच्चों की मां हैं। उनके बड़े बेटे विवान की उम्र 8 साल की है। जबकि वो दूसरी बार सरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी हैं।

राज कुंद्रा की दूसरी बीवी हैं शिल्पा
वैसे आपको बता दें कि राज कुंद्रा की पहली शादी साल 2003 में कविता कुंद्रा से हुई थी लेकिन साल 2006 में तलाक हो गया। हाल ही में कविता ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी शादी टूटी। वहीं, राज ने कहा था कि कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। इसलिए उनका रिश्ता टूटा। शिल्पा का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है।
शिल्पा ने शेयर किया था पेज
राज कुंद्रा के बयान के बाद शिल्पा ने मीडिया में तो खुलकर कुछ नहीं कहा था लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिस पर लिखा है, 'जब एक अच्छे आदमी को चोट लगती है, तो उसके साथ जुड़े लोगों को भी इस दर्द का अहसास होता है।' आपको बता दें कि शिल्पा के लिए राज ने बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट और यूके में 'राज महल' नाम का 7 बेडरूम वाला एक आलीशान विला खरीदा था,जिसकी वजह से भी ये कपल काफी चर्चित रहा था।












Click it and Unblock the Notifications