जानें मोबाइल पर हिंदी न्यूज पढ़कर कैसे कमाएं पैसे?

नयी दिल्ली। अगर आप पूरा दिन अपने मोबाइल फोन पर बिजी रहते हैं तो ये खबर आपके काम की हैं। दरअसल आप अपनी इस आदत के बदौलत पैसा कमा सकते हैं। जी हां अब आप अपने मोबाइल पर हिंदी न्यूज पढ़कर पैसा कमा सकते हैं। दरअसल भारत की लोकप्रिय लॉक स्क्रीन मोबाइल एप्लीकेशन गोगो ने हिन्दी सर्विस की शुरुआत की है। तो इन तरीकों से आप बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी

इस सर्विस के जरिए गोगो एप पर हर रोज 200 से ज्यादा हिन्दी भाषा के लेख प्रकाशित किए जाएंगे। इस सुविधा के तहत आप न सिर्फ अपनी मनपसंद न्यूज हिन्दी में पढ़ सकते हैं, बल्कि गोगो आपको फ्री टॉक टाइम भी देगा। गोगो एप मोबाइल यूजर्स के मनचाहे विषयवस्तु और लेख उनके एंड्रॉयड फोन के लॉक स्क्रीन पर उपलब्ध कराता है। ऐसे में अब कंपनी हिन्दी सर्विस के द्वारा अधिक से अधिक यूजर्स को अपने फेवर में करना चाहता है।

भारत में महिलाओं के लिए क्या हैं बिजनेस आइडिया

ऐसे में एक एप के निशाने पर भारत है, जो कि मोबाइल फोन का एक बड़ा बाजार है। गोगो की माने तो वो भारत के हर स्मॉर्टफोन यूजर की उनकी पसंदीदा भाषा में लेख पढ़ने की पहली पसंद बनना चाहते हैं। यह एप लोगों को अच्छे लेखों के साथ 'गोगो पॉइंट्स' जीतने का मौका भी देता है जिसे रिडीम कराने पर एंड्रॉयड यूजर्स को फ्री टॉक टाइम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+