Amazing Story: 66 साल की उम्र में शख्स ने रचाई दूसरी शादी तो बेटे ने कहा-'मिल गया मेरे पापा को Real Love'
Amazing Love Story: 'कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, ये कब किससे हो जाए कहा नहीं जा सकता है', ऐसा ही कुछ हुआ 66 वर्षीय तरुण कांति पाल (Tarun Kanti Pal) और 63 वर्षीय स्वप्ना रॉय (Swapna Roy) के साथ, जिन्होंने उम्र के इस दौर में एक-दूसरे का हमसफर बनने का फैसला किया और सबसे अनोखी बात इस प्रेम कहानी की ये है कि इस बारे में दुनिया को तरुण कांति पाल के बेटे शायोन पाल (Shayon Pal) ने बताया है। यही नहीं उन्होंने बड़े ही प्रेम और उल्लास के साथ अपनी नई मां को लोगों से रूबरू करवाया है, पाल परिवार की ये कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

शायोन पाल ने कहा-मेरे पापा को मिला Real Love
शायोन पाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से अपने पापा की बेहद ही सिंपल और लविंग स्टोरी के बारे में खुलकर बातचीत की है। 10 साल पहले अपनी मम्मी को खो चुके शायोन पाल ने कहा कि मां के जाने के बाद मेरे पापा काफी अकेले हो गए थे। मैं और परिवार के बाकी लोग उनके साथ तो थे लेकिन मां के जाने से उनके जीवन में जो खालीपन आ गया था, उसकी भरपाई कोई नहीं कर पाया था, पाल ने बताया उनके पापा और स्वप्ना रॉय दोनों ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं और एक फैमिली फंक्शन में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।
तस्वीरें शायोन पाल के ट्विटर से ली गई हैं

बेटे ने लिखा इमोशनल पोस्ट
इस औपचारिक मुलाकात के बाद दोनों लोगों की बातचीत शुरू हुई, दोनों के परिवार वालों के बीच में भी वार्तालाप शुरू हुआ लेकिन फिर बातचीत पर ब्रेक लग गया और करीब 4 महीने बाद अचानक ने स्वप्ना रॉय का फोन पापा के पास आया, जिसमें उन्होंने उनसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। पहले तो पापा ने कुछ नहीं कहा लेकिन फिर उन्होंने भी 'हां' कर दी।

शायोन पाल ने लिखा हार्ट-टचिंग मैसेज
आपको बता दें कि शायोन पाल ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पर एक हार्टटचिंग मैसेज भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मेरे पिताजी ने एक दिन पहले शादी कर ली है, कोरोना महामारी की वजह से ये शादी केवल फैमिली मेंबर्स और दोस्तों के बीच हुई है, मेरी मां की मृत्यू के 10 साल बाद, मुझे खुशी है कि उन्हें फिर से प्यार मिला!' उन्होंने शादी की तस्वीर भी शेयर की है।
लोग कर रहे हैं शायोन पाल की तारीफ
पाल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, बहुत सारे लोगों ने इसे बोल्ड निर्णय कहा है तो काफी लोगों ने शायोन पाल की अपने पापा को सपोर्ट करने के लिए तारीफ भी की है। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं, किसी ने लिखा है कि' मेरी यहां एक बार शादी नहीं हो पा रही है, आपके पापा दो बार कर चुके, कम से कम मुझे टिप्स दिला दो।' तो किसी ने लिखा 'आपके पापा को तो लवटिप्स बताने चाहिए।' कुछ को तो शायोन ने जवाब भी दिया है और कहा है कि 'आप मेरे पापा का नंबर ले लीजिए और उनसे डेटिंग टिप्स ले लीजिए, आपके काम आएगा।'












Click it and Unblock the Notifications