गर्भवती हथिनी को पटाखे खिलाकर मारने वालों पर भड़का बॉलीवुड, एक्टर्स ने की सख्त सजा की मांग

नई दिल्ली। केरल राज्य से हाल ही में एक हथिनी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती हथिनी की मौत पानी में खड़े-खड़े हो गई। इस हथिनी ने एक अनानास खाया था, जिसके अंदर दिवाली में जलाए जाने वाले पटाखे और अनार भरे हुए थे। यह फल हथिनी के मुंह में फट गया, जिसके बाद हथिनी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

Recommended Video

    Kerela में Pregnant elephant के साथ बर्बरता देख भड़के Harbhajan और Shikhar Dhawan | वनइंडिया हिंदी
    श्रद्धा बोलीं- क्या लोगों के पास दिल हैं?

    श्रद्धा बोलीं- क्या लोगों के पास दिल हैं?

    इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा, 'कैसे? ऐसा कुछ कैसे हो जाता है? क्या लोगों के पास दिल हैं? मेरा दिल टूटकर बिखर गया है... आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।' अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस खबर का एक स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा- 'यही वजह है कि हमें पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानूनों की जरूरत है।'

    रणदीप ने कहा- ये अमानवीय है

    रणदीप ने कहा- ये अमानवीय है

    अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, गर्भवती हथिनी को जानबूझकर पटाखों से भरा अनानास खिलाना बहुत बड़ी अमानवीयता है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रणदीप ने अपने इस ट्वीट में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को भी टैग किया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, 'भयानक बहुत भयानक, हमें उनकी आवाज बनना होगा। क्या ये किसी तरह का मजाक है?? ये दिल तोड़ देने वाली घटना है।' अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कहा, 'यह बिल्कुल गलत है। किसी को भी ऐसा करने का दिल कैसे हो सकता है? बिल्कुल घृणित, मुझे आशा है कि कार्रवाई की गई है।'

    जंगल से भटक गई थी हथिनी

    जंगल से भटक गई थी हथिनी

    बता दें ये घटना उस वक्त सामने आई जब केरल के मलप्पुरम जिले के वन अधिकारी ने इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी दी। हथिनी खाने की तलाश में पास के जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में आ गई थी। जब हथिनी सड़क पर टहल रही थी तो किसी ने उसे पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। वन अधिकारी मोहन कृष्णन ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर इस क्रूरता के बारे में लोगों को जानकारी दी है। उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग जानवरों के साथ क्रूरता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

    बेहद दर्द में थी हथिनी

    बेहद दर्द में थी हथिनी

    मोहन कृष्णन ने लिखा कि उसने हर किसी पर भरोसा किया, लेकिन जब वो अनानास उसके मुंह में फंट गया तो दंग रह गई और अपने बारे में नहीं सोच रही थी, बल्कि वह अपने 18-20 महीने के बच्चे के बारे में सोच रही थी, जोकि उसके गर्भ में था। इस हथिनी ने किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बावजूद इसके कि वह बेहद दर्द में थी। उसने किसी का घर नहीं तोड़ा, इसलिए मैं कहता हूं कि वह दैवीय हथिनी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+