रिजर्व बैंक के 342 करोड़ रुपए लेकर जा रही ट्रेन में लूट
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के 342 करोड़ रुपए लेकर सलेम से चेन्नई जा रही ट्रेन में पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। खबरों के अनुसार 2-3 बक्सों में लूट की घटना हुई है। लूट को अंजाम देने के लिए डकैतों ने ट्रेन की छत में करीब दो फुट का छेद किया था, ताकि वह आसानी से अंदर घुसकर पैसे लूट सकें।
इस ट्रेन से अलग-अलग बैंकों से जमा किए गए पुराने नोटों की 228 बक्से चेन्नई भेजे जा रहे थे, जिनकी कुल कीमत करीब 342 करोड़ रुपए आंकी गई है। लूट का पता सुबह करीब 11 बजे चला जब एक वर्कर ट्रेन के एक बोगी में गया। अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने रुपयों की लूट हुई है।
जब रिजर्व बैंक के स्थानीय ऑफिस से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार आरपीएफ ने एक केस भी फाइल कर दिया है और इस मामले की छानबीन सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की देखरेख में की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक अधिकारियों की टीम पहुंच चुकी है। अपराध स्थल पर सबूतों की जांच की जा रही है।
देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications