बैंकों को लेकर चल रही अफवाहों पर ना दें ध्यान: आरबीआई
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि अलग-अलग बैकों के बंद होने और पैसा निकालने को लेकर पाबंदी की बातों पर ध्यान ना दें। आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ जगहों पर कोर्पोरेटिव बैंक और दूसरे बैंकों को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं, जिससे लोगों में एक उपापोह की स्थिति पैदा हो जा रही है। बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है, ऐसे में इस पर ध्यान ना दें और अफवाहों में आकर परेशान ना हों।

24 सितंबर को आरबीआई ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए थे। आरबीआई ने इस बैंक के खाते से खाताधारक की एक दिन में पैसा निकालने की सीमा 1000 रुपए कर दी थी। इसके बाद बैंकों को लेकर कई तरह की बातें लगातार सामने आ रही हैं। जिससे आम लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन जा रहा है।
हाल ही में नौ बैंकों को बंद किए जाने को लेकर भी एक खबर सोशल मीडिया पर फैल गई थी। जिसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने नौ बैंकों को बंद करने की अफवाह का खंडन करते हुए कहा है कि देश में चल रहा कोई भी वाणिज्यिक बैंक बंद नहीं हो रहा है। वित्त सचिव राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर चल रहे इन संदेशों को 'शरारतपूर्ण' बताया और कहा कि मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालकर उन्हें मजबूत बनाने की तैयारी में है। वहीं केंद्रीय बैंक ने बयान दिया, सोशल मीडिया के कुछ तबकों में खबरें चल रही हैं कि आरबीआई कुछ वाणिज्यिक बैंकों को बंद कर रहा है, यह पूरी तरह से गलत और झूठी खबरें हैं।












Click it and Unblock the Notifications