आरबीआई ने नहीं दिया खुशी का मौका, रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
तीन महीने के अंदर ही भारतीय रेलवे विकास प्राधिकरण की स्थापना कर दी जाएगी। इस रेलवे विकास प्राधिकरण में एक चेयरमैन और तीन स्वतंत्र सदस्य होंगे।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। रेपो रेट को 6.25 फीसदी के स्तर पर रखा गया है और वहीं रिजर्व रेपो रेट को बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया गया है।

आरबीआई के गवर्नर के मौद्रिक नीति की समीक्षा के बारे में पत्रकारों को बताते हुए कहा कि जीवीए की ग्रोथ का अनुमान वर्ष 2017-18 के लिए 7.4 फीसदी रखा गया है जोकि वित्त वर्ष 2016-17 में 6.7 फीसदी थी।
उन्होंने कहा कि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी और बैंक रेट को 6.50 फीसदी के स्तर पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि विमुद्रीकरण के फैसले के बाद सिस्टम में पैसा आ गया है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2017-18 के पहले छ महीनों के लिए महंगाई दर का अनुमान 4.5 फीसदी रखा गया है और बाद के छह महीनों के लिए महंगाई दर का अनुमान 5 फीसदी रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications