नोटबंदी के बाद RBI गवर्नर उर्जित पटेल ने संसद की पीएसी को बताया हालात जल्दी हो जाएंगे सामान्य
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने संसद की लोक लेखा समिति को बताया कि नोटबंदी के बाद हालात जल्दी हो जाएंगे सामान्य हो जाएंगे।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने संसद की लोक लेखा समिति को बताया कि नोटबंदी के बाद हालात जल्दी हो जाएंगे सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने पीएसी को बताया कि नोटबंदी के फैसले के बाद हुई नगदी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि उर्जित पटेल ने पीएसी को बताया कि इनकम टैक्स विभाग और आर्थिक खुफिया ब्यूरो इस बावत कार्रवाई कर रह है कि बैंक खातों में कैसे अधिक पैसे जमा किए गए।

उर्जित पटेल ने आरबीआई को बताया कि अभी हमारा ध्यान ग्रामीण इलाकों में शुरु हुई दिक्कतों को दूर करने में लगा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने पीएसी के सामने वो तथ्य भी रखे जिसके जरिए शहरी इलाकों में स्थिति को सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने पीएससी से कहा कि ट्रांजैक्शन कॉस्ट को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। विमुद्रीकरण का जीडीपी पर थोड़े समय के लिए असर देखने को मिलेगा पर लंबे वक्त के लिए यह कदम फायदेमंद रहेगा।
वहीं बुधवार को संसद की स्थायी आर्थिक समिति पैनल के सामने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल यह नहीं बता पाए थे कि बैंकों में कितना पैसा वापस आ चुका है और यह भी नहीं बता सके थे कि नोटबंदी के बाद स्थिति कब तक सामान्य हो जाएगी। बुधवार को उर्जित पटेल ने बताया था कि अभी तक 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की नई करेंसी को बाजार में उतारा जा चुका है। वहीं संसद की स्थायी आर्थिक समिति पैनल के सामने असहज महसूस कर रहे उर्जित पटेल को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सलाह दी थी कि वो सभी प्रश्नों के जवाब न दे। साथ ही समिति के सदस्यों से उन्होंने कहा था आरबीआई की साख भी ध्यान रखें।
आपको बताते चले कि 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही आरबीआई को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बात पर आरबीआई की ज्यादा आलोचना हो रही है कि नोटबंदी के फैसले से आरबीआई की साख को ज्यादा धक्का पहुंचा है। वहीं यह बात सामने आने पर कि सरकार के कहने पर आरबीआई ने नोटबंदी का फैसला किया तो इस पर भी आरबीआई की आलोचना हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications