पीएम केयर फंड में एक दिन की सैलरी देंगे RBI कर्मचारी, मिलेंगे 7.30 करोड़

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कर्मचारी एर दिन की तनख्वाह पीएम केयर्स फंड में दान करेंगे। आरबीआई की ओर से बताया गया है कि सभी कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में एक या ज्यादा दिन की सैलरी देने का फैसला किया है। कर्मचारियों के इस योगदान से कुल 7.30 करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड को मिलेंगे। कोरोना संकट के दौरान मदद के लिए प्रधानमंत्री ने पीएम केयर्स फंड बनाया है।

RBI Employees to contribute one day salary to the PM CARES Fun total amount 7.30 crore

पीएम केयर्स फंड में लगातार अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े कर्मचारी दान कर रहे हैं। तो वहीं फिल्मी सितारे, क्रिकेटर, दूसरे खेलों से जुड़े लोग, कारोबारी और राजनेता भी पैसा दे रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के लगातार फैलते जाने और लॉकडाउन होने के चलते अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के मोर्चे पर काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। देश में बीते एक महीने से ज्यादा समय से लॉकडाउन है, जिसके चलते ज्यादातर कामकाज बंद हैं।

कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या मंगलवार को 29,435 हो गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस समय 21,632 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 6869 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है। वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 30,62,515 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,11,449 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 9,20,730 है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस आए हैं। वहीं 56,797 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+