पिता के साथ संपत्ति विवाद, पत्नी के साथ तलाक, अब एक अच्छी खबर लेकर आए रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पत्नी नवाज मोदी के साथ तलाक का मामला हो या फिर पिता विजयपथ सिंघानिया के साथ संपत्ति विवाद, गौतम सिंघानिया के हिस्से खूब बदनामी आई।

अब गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने ये मैसेज देने की कोशिश की है कि अब उनके और उनके पिता के बीच सब कुछ ठीक है।

Gautam Singhania Seen With Father

गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पिता के साथ फोटो डाली। गौतम ने फोटो कैप्शन में लिखा, "आज अपने पिता को घर पर पाकर और उनका आशीर्वाद पाकर खुश हूं। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं पापा।"

इस फोटो के देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि करीब 9 साल के बाद पिता-पुत्र का रिश्ता पटरी पर आता हुआ दिखाई दे रहा है। साल 2015 में विजयपथ सिंघानिया ने अपने बेटे को कंपनी की बागडोर सौंप दी थी। उस वक्त कंपनी का मूल्य करीब 1000 करोड़ रुपये था। गौतम सिंघानिया के हाथ में कंपनी की बागडोर आने के बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।

2017 में विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे पर मुंबई में उनकी पारिवारिक संपत्ति जेके हाउस बिल्डिंग से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। पिछले साल गौतम सिंघानिया अपनी पत्नी नवाज मोदी से भी अलग हो गए थे। 8 साल के अफेयर के बाद दोनों ने 1999 में शादी की थी।

दोनों के बीच तलाक के बाद विजयपत सिंघानिया अपनी बहू के पक्ष में बयान देते नजर आए थे। उन्होंने अपनी विरासत बेटे को सौंपने पर भी अफसोस जताया था। विजयपत सिंघानिया ने कहा था कि वो अपनी बहू के पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने कहा था कि वो अपनी बहू नवाज मोदी का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि वो गौतम-नवाज के बीच तलाक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+