अमेरिका के इस अरबपति ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया 'वर्ल्ड बेस्ट लीडर'

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा है, क्या देशी क्या विदेशी हर कोई उनका दीवाना है। पीएम मोदी के फॉलोअर्स में दुनिया के कई अरबपति और उद्योगपति भी शामिल हैं, इन्हीं में से एक अमेरिका के बिलियनेर रे डेलियो ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता बताया है। डेलियो ने भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना भी की है। बता दें, मोदी से रे डेलियो की मुलाकात सऊदी अरब में हुई जब पीएम इन्वेस्टर मीटिंग में हिस्सा ले रहे थे।

सऊद में हुई थी पीएम मोदी से मुलाकात

सऊद में हुई थी पीएम मोदी से मुलाकात

अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने वहां कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। सऊदी में आयोजित इन्वेस्टर मीटिंग भी पीएम मोदी के दौरे में शामिल था इसलिए वह वहां भी पहुंचे और उद्योगपतियों को भारत में निवेश करने की अपार संभावनाओं के बारे में बताया। इसी मीटिंग में 15 मीनट के लिए रे डेलियो और पीएम मोदी के बीच बातचीत का सेशन भी रखा गया था। इस वार्ता में जब दोनों के बीच बात हुई तो डेलियो ने पीएम मोदी की खूब सराहना की।

वर्ल्ड बेस्ट लीडर हैं पीएम मोदी

वर्ल्ड बेस्ट लीडर हैं पीएम मोदी

रे डेलियो ने पीएम मोदी और अपने बीच हुई वार्ता के समय का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया और उसके संबंध में लिखा है। पीएम मोदी की सराहना करते हुए डेलियो ने उनको दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, मेरा ऐसा सोचना है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता नहीं हैं तो वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे पिछले दिनों उनके विचारों को जानने का मौका मिला और मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ हूं।

कौन हैं अमेरिका के अरबपति रे डेलियो

रे डेलियो का नाम दुनिया के अमीरों में लिया जाता है, वह अमेरिका के उद्योग जगत में एक बड़ी हस्ती हैं। ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स के को-चेयरमैन और को चीफ इंवेस्‍टमेंट ऑफिसर रे डेलियो अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें, ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव इवेंट का हिस्सी थी, इसे दावोस इन द डेजर्ट भी कहा जा है। इस इवेंट में दुनिया के हाई प्रोफाइल लोगों के अलावा विश्व के बड़े राजनेताओं के भी बुलाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+