रविशंकर प्रसाद ने झाड़ू चलाकर शुरु किया स्वच्छता अभियान
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इससे पहले मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने झाड़ू लगाकर इस अभियान का हिस्सा बनीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को स्वच्छ बनाने की मुहिम का एलान किया था।

प्रधानमंत्री ने 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती पर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री ने बापू को स्वच्छ भारत सौंपने को ही सच्ची श्रद्धांजली बताया था। इसी मुहिम के तहत प्रधानमंत्री स्वयं दो अक्टूबर को झाड़ू लगायेंगे।
प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से हर हफ्ते दो घंटे यानि कि साल में लगभग सौ घंटे सफाई के लिए समय निकालने की अपील की है।साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक, धार्मिक संगठनों से भी अपील की है कि अपने आस-पास के इलाकों की सफाई को एक अभियान के तौर पर शुरु करें।












Click it and Unblock the Notifications