रवीन्द्र जडेजा की पत्नी से मारपीट में चश्मदीदों ने खोली कांस्टेबल की पोल, कहा- 'थप्पड़ मारा, बाल खींचे, छाती पर रखा हाथ'
Recommended Video

जामनगरः क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी सोमवार को अपनी कार से जा रही थी, इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक पुलिस कांस्टेबल से हो गई। जिसके बाद कांस्टेबल ने रीवा सोलंकी का शारीरिक उत्पीड़न किया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद एक औरत(रीवा) कार से बाहर निकली और फिर करीब पांच मिनट पर पुलिस वाले और रीवा के बीच कहासुनी हो गई।

सोमवार शाम हुई थी ये घटना
एक चश्मदीद का कहना है कि, 'सोमवार को शाम करीब सात बजे जामनगर पुलिस लाइन्स एरिया से एक बीएमडब्ल्यू जा रही थी। कार और एक बाइक की टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार नीचे गिर गया। इस घटना के बार रीवा कार से बाहर निकली।'

कांस्टेबल ने रीवा पर उठा दिया हाथ
चश्मदीद ने आगे बताया कि, पहले तो दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत हो रही थी, लेकिन कुछ देर बाद कांस्टेबल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। भीड़ ज्यादा होने के कारण कांस्टेबल की बातें सुनाई नहीं दे रही थी लेकिन वो गुस्से में नजर आ रहा था। इसी दौरान कांस्टेबल ने महिला(रीवा) पर हाथ उठा दिया, और फिर बाल खींचने लगा। मामला आगे बढ़ता उससे पहले ही वहां खड़े लोगों ने उसे महिला से दूर दिया। कुछ ही देर बाद कांस्टेबल वहां से गायब हो गया।'
गुस्से में रीवा को गालियां देने लगा कांस्टेबल- इंस्पेक्टर रविराज सिंह
वहीं, इस मामले में एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर रविराज सिंह ने कहा कि कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद कांस्टेबल नीचे गिर गया और गुस्से में रीवा को गालियां देने लगा। जब रीवा ने अपना परिचय दिया तो कांस्टेबल ने भी अपना आईकार्ड दिखाकर अपना परिचय दिया।' घटना के बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान कांस्टेबल ने बताया कि पेट में दर्द की शिकायत होने के कारण वो दवा लेना मेडिकल स्टोर जा रहा था, इसी दौरान उसके साथ ये घटना हुई।

रीवा की मां ने बताया पूरा मामला
रीवा की मां का इस पूरे मामले पर कहना है कि कांस्टेबल की बाइक कार से टकराने के बाद उसने रीवा से दुर्व्यहार किया। उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मारा। आरोपी ने मेरी बेटी के गले छाती पर हाथ रखा और अपनी ओर खींचने की कोशिश की। रीवा की मां का कहना है कि इस घटना के बाद वो रातभर सो नहीं पाई।

रीवा के पिता ने जताया घटना पर संतोष
रीवा के पिता हरदेव सिंह सोलंकी ने इस घटना पर पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि सरकार ने तत्काल एक्शन लेकर मदद की। इस घटना के बाद पुलिस भी हर प्रकार की मदद कर रही है।

17 अप्रैल 2016 को हुई थी दोनों की शादी
बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रीवा सोलंकी का शीदी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। इस शादी में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इन दिनों जडेजा आईपीएल में व्यस्त हैं, उनकी टीम आज यानि मंगलवार को हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications