बहरीन में राहुल के भाषण पर बोले रविशंकर प्रसाद, 1986 में राहुल के पिताजी ने पाप किया था

नई दिल्ली। राहुल गांधी के बहरीन में अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर जवाबी हमला बोला है। राहुल ने बहरीन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं के गुस्से को नफरत में बदल रही है। आज भारत को नफरत से लड़ना है और विभाजनकारी शक्तियों से लड़ना है। इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जब केरल में मारे जाते हैं तब राहुल गांधी को नफरत नहीं दिखती और विदेश में उन्हें देश की नफरत दिख रही है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के तौर पर देश में सरकार की आलोचना करना तो ठीक है लेकिन विदेश में ऐसा नहीं होना चाहिए।

राहुल तीन तलाक पर बोलें: प्रसाद

राहुल तीन तलाक पर बोलें: प्रसाद

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बहरीन में दिए भाषण को गलत कहा। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नारी के न्याय और सम्मान पर दोहरा रवैया रखती है और उसके अध्यक्ष विदेश में हमारी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि राहुल पहले इसका जवाब दें कि तीन तलाक पर कांग्रेस का रवैया प्यार का है या नफरत का। तीन तलाक मुद्दे को लेकर रविशंकर प्रसाद ने राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। शाहबानो मामले को लेकर उन्होंने कहा कि 1986 में राहुल गांधी के पिताजी ने पाप किया था।

ये बोले थे राहुल गांधी

ये बोले थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोमवार को बहरीन में ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ओरिजिन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा सरकार को निशाना बनाया था। राहुल गांधी ने एनआरआई को संबोधित करते हुए कहा, 'देश में इस समय रोजगार आठ साल के निम्नतम स्तर पर है। रोजगार पैदा करने, विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया कराने, गरीबी हटाने पर ध्यान केंद्रित करने की जगह हम देख रहे हैं कि इस वक्त देश में नफरत और अलगाव की बात करने वाली शक्तियां उफान पर है। भारत सरकार इस समस्या से निपटने की जगह बेरोजगार युवाओं के मन में नफरत की भावना डालने में व्यस्त है। हमें इन चुनौतियों से निपटना है। यह ऐसी लड़ाई नहीं है जो आपके बिना जीती जा सकती है। यह हमारे प्रिय आदर्शों को लौटाने की, आपके खुलेपन, आपके कौशल, आपकी प्रतिभा, आपकी सहिष्णुता, आपकी देशभक्ति की लड़ाई है, जिसकी आज भारत में जरूरत है।'

एक दिन के दौरे पर बहरीन गए थे राहुल

एक दिन के दौरे पर बहरीन गए थे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बहरीन के एक दिवसीय दौरे पर गए थे। राहुल गांधी ने यहां एनआरआई भारतीयों की एक सभा को संबोधित किया था। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला विदेश दौरा है। कांग्रेस ने इसे राहुल का बड़ा दौरा बताया है और कहा है कि उनका वहां भव्य स्वागत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+