कंगना के 99 फीसदी बॉलीवुड को ड्रग्स लेने वाला बताने पर रवीना ने प्यार से समझाया, कही ये बात
नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि बॉलीवुड से जुड़े 99 फीसदी लोग नशा करते हैं। जिसको लेकर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। कई फिल्मी सितारे इसको लेकर कंगना पर भड़क गए हैं। अब रवीना टंडन ने भी उन्हें जवाब दिया है। रवीना ने कंगना पर भड़कने की जगह उन्हें एक उदाहरण देते हुए समझाया है। रवीना के जवाब की सोशल मीडिया पर भी लोग तारीफ कर रहे हैं।

सब जगह हैं अच्छे बुरे लोग
कंगना के दावों पर रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा, दुनियाभर में ये कहा जाता है कि 99 फीसदी न्यायाधीश, राजनेता, बाबू और पुलिस अधिकारी भ्रष्ट हैं लेकिन ये सभी के लिए सही नहीं है। लोग समझदार हैं।यह कथन सभी के लिए एक सामान्य विवरण नहीं हो सकता है। लोग भी समझदार हैं। वे अच्छे और बुरे के बीच फर्क करना जानते हैं। कुछ खराब सेब एक टोकरी में होने का मतलब ये नहीं कि सभी खराब हो गए, इसी तरह हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छे-बुरे सब तरह के लोग हैं।

ट्विटर यूजर के किए सवाल पर दिया जवाब
रवीना टंडन ने ये जवाब एक ट्विटर यूजर से सवाल पर दिया। महेश जेठमलानी नाम के यूजर ने लिखा था, बॉलीवुड अदाकारा अपनी समझ से पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर एक बड़ा संगीन आरोप लगा देती है कि ग्लैमर वर्ल्ड में 99 फीसदी नारकोटिक्स ड्रग्स का सेवन करते हैं और इस बड़े बयान का इंडस्ट्री से एक भी शख्स न तो खंडन करता है और न ही अपनी राय रखता है। इंडस्ट्री की इस चुप्पी से अब आम लोग क्या समझें। इस पर रवीना टंडन ने अपनी बात रखी।

क्या बोली थीं कंगना रनौत
कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि बॉलीवुड में 99 फीसदी एक्टर ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कई लोगों पर ड्रग्स लेने और कई तरह के आरोप भी लगाए हैं। हाल ही में सुशांत राजपूत की मौत को लेकर भी उन्होंने कई तरह के दावे किए हैं। हाल ही में कंगना ये तक कह चुकी हैं कि मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर से उनसे उन्हें खतरा हैं। इतना ही नहीं कंगना रनौत पीएम नरेन्द्र मोदी से मदद भी मांगी है।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत बोली मुझे करन जौहर से है खतरा, अभिनेत्री ने पीएम मोदी से मांगी मदद












Click it and Unblock the Notifications