रिसॉर्ट में अर्धनग्न अवस्था में लड़कियां कर रही थी डांस, पुलिस ने मारा छापा
Recommended Video

नासिक। नासिक में हाई प्रोफाइल सोसायटी के लोगों द्वारा अश्लील डांस और गैरकानूनी रूप से शराब पार्टी करने के मामले में सात लड़कियों सहित 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। नासिक के टाके घोटी में रेनफॉरेस्ट रिसॉर्ट पर इगतपुरी पुलिस ने छापा मारकर अर्धनग्न अवस्था में अश्लील डांस करनेवाले लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों अनुसार रेव पार्टी में शामिल होनेवाले सभी हाईप्रोफाइल से संबंधित लोग हैं।

पुणे के जी.एम. बायोसाइड कंपनी के डीलर्स मिटिंग के दौरान अश्लील डांस चलने की जानकारी पुलिस को उनके खबरी द्वारा पता चली थी। उसके बाद इगतपुरी पुलिस ने रिसॉर्ट में छापा डाला। इस मामले में बायोसाइड कंपनी के भोर तहसील के दो प्रबंधक, संगमनेर के एक प्रबंधक और नासिक के एक संचालक ऐसे चार मुख्य अधिकारी साथ ही विभिन्न जिलों के वितरक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने डीजेवाले को भी हिरासत में लिया है।
इन सभी पर बिना अनुमति के पार्टी करना, अश्लील डांस करना और गैरकानूनी रुप से शराब पीने का मामला दर्ज किया गया है। हिरासत में ली गई सात लड़कियों को सुधारगृह भेज दिया गया है। आज सभी 15 लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार देर रात यह कारवाई की गई। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर यह कारवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications