10 तोला सोना लेकर चूहा 'फरार', पुलिस ने इस तरह दिया गटर में खोजबीन ऑपरेशन को अंजाम

मुंबई: महाराष्ट्र में कुछ दिनों पहले एक महिला का 10 तोला सोना गायब हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो एकदम फिल्मी स्टाइल में इस केस में ट्विस्ट पर ट्विस्ट आते गए। हालांकि अब बहुत ही रोचक ढंग से पुलिस ने सोना बरामद कर लिया है, जिस वजह से इस केस की चर्चा देशभर में हो रही है।

सोना गिरवी रखने गई थीं बैंक

सोना गिरवी रखने गई थीं बैंक

दरअसल दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहने वाली सुंदरी प्लानिबेल पर कर्ज था। उसको चुकाने के लिए उन्होंने बैंक में घर का सोना गिरवी रखने की सोची। वो घर से सोना अपने बैग में रखकर निकलीं, उसके साथ उन्होंने बड़ापाव भी रखा हुआ था। बीच में कुछ भिखारी उन्हें मिले, जिसे महिला ने बड़ापाव वाला थैला दे दिया।

भिखारी नहीं मिला

भिखारी नहीं मिला

जब वो बैंक पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि उनके बैग में सोना नहीं है। कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि जिस बड़ापाव वाले थैले को उन्होंने भिखारी को दिया था, उसमें ही 10 तोला सोना रखा था। आनन-फानन में वो उस जगह पर पहुंचीं, जहां पर भिखारी को उन्होंने बड़ापाव दिया था, लेकिन वो नहीं मिले। इसके बाद वो पुलिस स्टेशन पहुंचीं। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सोने की थैली कूड़े में फेंकी

सोने की थैली कूड़े में फेंकी

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से भिखारियों का पता लगाया, लेकिन सोने वाली थैली उनके पास नहीं थी। उन्होंने कहा कि बड़ापाव सूख गया था, जिस वजह से उन्होंने उसे कूड़े में फेंक दिया। इसके बाद कूड़े के ढेर की जांच शुरू हुई। सीसीटीवी की ही मदद से पता चला कि वहां पर मौजूद चूहों ने बड़ावाप खा लिया था और वो सोने वाली थैली लेकर गटर में चला गया था।

चूहे का किया पीछा

चूहे का किया पीछा

पुलिस की टीम ने चूहे का पीछा किया, जिस पर उन्हें गटर के अंदर एक थैला मिला, जिसमें महिला के सारे जेवर थे। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उनका सोना वापस कर दिया गया। जिसके बाद महिला ने भी राहत की सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+