तस्वीरों में: चंद लम्हों में तख्त-ए-हिन्दुस्तान पर विराजमान होंगे मोदी
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री का तख्त आज शाम से संभालने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन का विशाल प्रांगण में शाम उन यादगार लम्हों का साक्षी होगा, जब नरेन्द्र मोदी सैकड़ों देशी विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।
लोकसभा चुनाव में अकेले दम भाजपा की नैया पार लगाने वाले नरेन्द्र मोदी ने अपने समारोह को यादगार बनाने सार्क देशों को भी आमंत्रित किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के तमाम नेताओं के साथ लगभग 3000 मेहमानों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर देश की बागडोर अपने हाथ में लेंगे।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राजसी भवन के आलीशान प्रांगण में एक आलीशान समारोह में 63 वर्षीय मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को भारतीय संविधान की शपथ देकर अपने पद के अनुरूप कार्य करने का दायित्व सौंपेंगे। तस्वीरों में देखिए मोदी की शाही ताजपोशी की झलकियां

आज से अच्छे दिन का आगाज
मोदी की ताजपोशी में 3000 मेहमान शामिल होंगे। इस मौके पर निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और राजनीतिक दलों के नेता भी इस समारोह में आमंत्रित मेहमानों की सूची में हैं। मोदी की मां हीराबा के भी इस समारोह में मौजूद रहने की संभावना है।

अच्छे दिन आने वाले हैं
सार्क देशों के सभी बड़े नेता अपने करीबी संबंधियों के साथ मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे। नवाज शरीफ के साथ पाकिस्तान से 8 से 10 कमांडो भी आ रहे हैं। शरीफ और राजपक्षे के अलावा विदेशी अतिथियों में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई, भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम शामिल हैं।

शरीफ के साथ होंगे कमांडो
पाक पीएम नवाज शरीफ 44 सालों के बाद बारत आ रहे हैं। उनके साथ पाक कमांडो का दस्ता होगा, लेकिन राष्ट्रपति भवन के साथ सिर्फ एक हथियारबंद कमांडों ही मौजूद होगा। उनकी भतीजी भी उनके सात आ रही हैं। यह पहला मौका है, जब दक्षेस देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारतीय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यादगार होगा समारोह
मोदी के शपथ समारोह सुरक्षा के चाक-चौबंद्ध इंतजाम कियया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार कल रायसीना हिल्स के आसपास कई परत वाला सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होगा और समारोह के दौरान आसपास के तमाम कार्यालय पांच घंटे के लिये बंद रहेंगे। शपथ ग्रहण शाम 6 बजे होगा।

मोदी के संघ मंत्रियों की डोली
भारत के नए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी 24 मंत्रियों संग पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो सका है कि 24 मंत्रियों में कौन-कौन शामिल होंगे।

चायवाले भी होंगे गवाह
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में वडोदरा के चाय वाले किरणसिंह महिडा को भी निमंत्रण दिया गया है। महिडा वडोदरा लोकसभा सीट से गत अप्रेल महीने में मोदी के नामांकन पत्र भरने के समय समर्थक के रूप में मौजूद थे।

अच्छे दिन का आगाज
शपथ-ग्रहण समारोह के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को होने वाले शपथ-ग्रहण समारोह में दक्षेस देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित करीब 4,000 लोग शामिल होंगे।

14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नवाज
नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 14 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल रविवार को यहां पहुंचा। सोमवार के समारोह में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित अन्य नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

शरीफ के भारत आने से शिवसेना के अंदर पनप रहा है रोष
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सभी मुख्यमंत्रियों एवं विपक्षी दलों के नेताओं को शपथग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया, लेकिन राजनैतिक परिस्थितियों के कारण कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तो शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया वहीं कुछ मुख्यमंत्री अपने स्थान पर अपने प्रतिनिधि को शपथ ग्रहण समारोह में भेजकर शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications