1 जून से सप्ताह में छह दिन जनता के लिए खुला रहेगा राष्ट्रपति भवन, जानें समय और नियम
Rashtrapati Bhavan 1 जून से आगंतुकों के लिए सप्ताह में छह दिन खोला जाएगा। हालांकि सरकारी अवकाश के दिन ये बंद रहेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले और यहां आने वाले अगंतुकों के लिए एक खुशखबरी है। अब जनता राष्ट्रपति भवन को सप्ताह में छह दिन सकेगी। मंगलवार को जारी किए आदेश के अनुसार राष्ट्रपति भवन 1 जून, 2023 से सप्ताह में छह दिन जनता के दर्शन के लिए खुला रहेगा। हालांकि अगर सप्ताह में किसी दिन सरकारी अवकाश पड़ता है तो राष्ट्रपति भवन बंद रहेगा।
1 जून से 2023 से हर सप्ताह मंगलवार से रविवार तक सुबह 9:30 बजे से 4 बजे के बीच सात बार के स्लॉट में राष्ट्रपति भवन अगंतुको के लिए उपलब्ध होगा। बेहतर होगा कि जाने से पहले ऑन लाइन स्लॉट की जांच करके टिकट बुक कर लें।
वहीं राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर आगंतुकों के लिए मंगलवार से रविवार तक (सरकारी अवकाश को छोड़कर) खुला रहता है। घर बैठे टिकट बुक करने की है सुविधा
राष्ट्रपति भवन की ऑफिशियल वेबसाइट http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ हैंं। जिस पर जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं। ये भी जान लेंं कि प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 30 लोग ही जा सकते हैं।
शनिवार को अगंतुक देख सकते हैं चेंज ऑफ गार्ड समारोह
वहीं राष्ट्रपति भवन आने वाले आगंतुक हर शनिवार सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में चेंज ऑफ गार्ड समारोह देख सकते हैं। हालांकि अगर जिस शनिवार सरकारी अवकाश होगा उस दिन ये भी आम जनता के लिए बंद रहेगा।
चेंज ऑफ गार्ड समारोह क्या है?
राष्ट्रपति के अंगरक्षक द्वारा वापस राष्ट्रपति भवन लौटने से पहले घुड़सवारी प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न होता है। यह 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह हर शनिवार जनता के लिए खुला रहता है। इसको देखने के लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर दो पर फोटो पहचान पत्र बनवाना आवश्यक है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications