महाराष्‍ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोविड केस, मंत्री ने कहा लग सकता है लॉकडाउन

महाराष्‍ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोविड केस, मंत्री ने कहा लग सकता है लॉकडाउन

मुंबई, 01 जनवरी। महाराष्‍ट्र में तेजी से कोरोना और ओमिक्रॉन केस तेजी से बढ़ रहे हैं। दिसंबर माह के आखिरी 11 दिनों में कोरोना मामलों में अत्‍यधिक वृद्धि हुई। कोरोना वायरस पर कंट्रोल करने के लिए प्रदेश की ठाकरे सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वहीं कोविड को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिस रफ्तार से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए महाराष्‍ट्र में जल्‍द लॉकडाउन लग सकता है।

lockdowne

लॉकडाउन कब लगाया जाए मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे
राज्य मंत्री विजय वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र ने कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए ये बात कही। महाराष्‍ट्र में 8,067 लोगों की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नए सिरे से लॉकडाउन लागू करने का चरण करीब आ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर अंतिम फैसला लेंगे। आपदा प्रबंधन मंत्री वडेट्टीवार ने संवाददाताओं से कहा लॉकडाउन का दौर नजदीक आ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर फैसला लेंगे कि इसे कब लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा संबंधी और कॉलेजों पर पाबंदी पर फैसला इसके साथ ही लिया जाएगा।

सार्वजनिक सभाओं में शामिल हो सकेंगे केवल 50 लोग
कोरोनावायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के तेजी से बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किया। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार खुले में सभाओं में उपस्थिति की सीमा में कटौती कर दी हैऔर महज 50 लोग ही भाग ले सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, "विवाह या किसी अन्य सामाजिक, राजनीतिक या धार्मिक आयोजननों में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 50 व्यक्तियों तक सीमित होगी। अंतिम संस्कार में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 20 तक सीमित है।

15 जनवरी तक लागू किया गया ये नियम
आदेश में आगे कहा गया है राज्य के किसी भी अन्य हिस्से में जो पर्यटन स्थल हैं, जो समुद्र तटों, खुले मैदानों आदि जैसे लोगों की एक बड़ी भीड़ होती है वहां पर सक्षम प्राधिकारी अगर उचित समझे तो धारा 144 लागू कर सकते हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने शुक्रवार नव वर्ष की पूर्व संध्‍या पर, लोगों को समुद्र तटों, खुले मैदानों, समुद्र के चेहरों, सैरगाहों, उद्यानों, पार्कों या इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने पर रोक लगा दी थी। पुलिस ने कहा कि कोविड -19 और इसके ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा। व

स्‍वास्‍थ्‍य मुख्‍य सचिव ने दी ये चेतावनी
महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), डॉ प्रदीप व्यास ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य जनवरी के तीसरे हफ्ते तक दो लाख सक्रिय कोविड -19 मामले हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+