किसान प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री के बयान पर उद्धव के मंत्री बोले- घर में घुसकर मारने का समय आ गया है

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ देश के किसान पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसान इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटिला का विवाद सामने आया है। दानवे के बयान की आलोचना करते हुए ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने इसे किसानों का अपमान करार दिया है जबकि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि इस बार इनके घर में घुसकर इन्हें पीटा जाए।

minister

हन्नान मोल्लाह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह बयान किसानों का अपमान है, किसान अपने हितों को लेकर आंदोलित हैं, वह किसी दूसरी ताकत की परवाह नहीं करते हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बच्चू कदू ने कहा कि पिछले बार भी उन्होंने इसी तरह का बयान दिया था, उस वक्त हमने उनके घर का घेराव किया था। लेकिन अब स्थिति ये हो गई है कि हमे इन घर में घुसकर उन्हें मारना होगा। बता दें कि दानवे ने कहा था कि कृषि कानूनों के खिलाफ जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, उनको चीन और पाकिस्तान से मदद मिल रही है।

Recommended Video

    Farmer ProtestL Sanjay Raut ने Raosaheb Danve के बयान पर किया पलटवार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा के किसी नेता या मंत्री ने किसानों के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा किया है। इससे पहले हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी इसी तरह का बयान दिया था। जेपी दलाल ने कहा था कि किसानों की आड़ में चीन और पाकिस्तान हमारे देश में अस्थिरता लाना चाहते हैं। वहीं भाजपा के अन्य नेताओं ने किसानों के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये किसान विपक्षी नेताओं के बहकावे में आकर धरना दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+